Lucknow Crime: अनाथालय से फरार एक और किशोरी अयोध्या में मिली, 6 अब भी लापता

Lucknow Crime: श्री राम औद्योगिक अनाथालय से फरार एक किशोरी को पुलिस ने अयोध्या से बरामद किया है।

Report :  Santosh Tiwari
Update:2024-10-20 12:32 IST

Lucknow Crime: श्री राम औद्योगिक अनाथालय से फरार एक किशोरी को पुलिस ने अयोध्या से बरामद किया है। जबकि 6 अन्य किशोरियों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस टीमें उनकी तलाश में जुटी हुई हैं। किशोरियों की बरामदगी के।लिए उनकी रिश्तेदारी के साथ ही अन्य कई जगहों पर पुलिस टीम लगी है। हालांकि अन्य 6 किशोरियों का अभी तक पता नहीं चला है। ज्ञात हो कि शुक्रवार की सुबह करीब 3:45 पर अलीगंज के राम औद्योगिक अनाथालय से 9 किशोरियां फरार हो गई थी। इनमें से दो उसी दिन पुलिस ने पुरनिया से बरामद कर ली थी। जबकि एक किशोरी अयोध्या के इनायत नगर स्थित एक रिश्तेदार के घर से मिली है।

ग्रिल काटकर हुई थी फरार

शुक्रवार की सुबह अलीगंज के राम औद्योगिक अनाथालय से 9 किशोरियां खिड़की की ग्रिल काटकर फरार हो गई थी। इसकी सूचना जब प्रबंधन को हुई तो 112 पर कॉल कर पुलिस को बुलाया गया। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू की। किशोरियों की तलाश के लिए चार टीमों का गठन किया था। दो किशोरियों को पुरनिया बस स्टैंड के पास से बरामद कर लिया गया था जबकि अन्य की तलाश में टीमों को लगाया गया है। 6 किशोरियों का अभी तक कोई पता नहीं चल सका है।

प्रबंधन पर भी सवाल

इस घटना के बाद से प्रबंधन पर भी बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है। ग्रिल काटकर 9 किशोरियां अनाथालय से चली गई और प्रबंधन को इसकी भनक तक नहीं लगी यह अपने आप में हैरान करने वाली बात है। साथ ही घटना के तीसरे दिन भी 6 किशोरियों का पता नहीं चल सका है यह भी हैरान करने वाली बात है। पुलिस इनकी तलाश में जुटी हुई है। पुलिस की कुछ टीमें उन लड़कियों की तलाश में जुटी है। अभी तक फिलहाल उन लड़कियों की कोई जानकरी सामने नहीं आई है। 

Tags:    

Similar News