Lucknow News: राहुल गांधी पर दिए बयान पर भड़के कांग्रेसी, अनुराग ठाकुर का फूंका पुतला

Lucknow News: कार्यकर्ताओं ने पूर्व केंद्रीय मंत्री समेत एनडीए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि राहुल गांधी पर अनुराग ठाकुर की टिप्पणी बेहद निंदनीय है।;

Report :  Abhishek Mishra
facebook icontwitter icon
Update:2024-07-31 14:26 IST
Lucknow News: राहुल गांधी पर दिए बयान पर भड़के कांग्रेसी, अनुराग ठाकुर का फूंका पुतला

अनुराग ठाकुर का फूंका पुतला (Newstrack.com)

  • whatsapp icon

Lucknow News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजधानी में पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का पुतला फूंका। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर कल लोकसभा में दिए बयान के खिलाफ कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि विपक्ष के नेता से जाति पूछे जाने पर सार्वजनिक तौर पर माफी मांगे।

अनुराग ठाकुर का फूंका पुतला

मॉल एवेन्यू स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता बुधवार को इकट्ठा हुए। भारत सरकार के पूर्व मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर के चर्चा के दौरान जाति पूछने वाले सवाल पर कांग्रेसियों ने नाराजगी जाहिर करते हुए प्रदर्शन किया। हाथ में तख्तियां लिए कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्य सड़क की ओर निकले। जहां पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को बैरीगेडिंग से रोकने का प्रयास किया। लेकिन बैरीगेड फांदने की कोशिश कर रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने हिरासत में लिया। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को ईको गार्डन भेज दिया।


बयान पर माफी मांगें अनुराग ठाकुर

कार्यकर्ताओं ने पूर्व केंद्रीय मंत्री समेत एनडीए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि राहुल गांधी पर अनुराग ठाकुर की टिप्पणी बेहद निंदनीय है। उनको अपने बयान पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। जब तक पूर्व केंद्रीय मंत्री माफी नहीं मांगेंगे तब तक कांग्रेसी प्रदर्शन करते रहेंगे।



Tags:    

Similar News