Lucknow News: लोहिया विधि विवि का दीक्षांत कल, जज, वकील समेत कई कानून विशेषज्ञों पर बरसेंगे पदक

RMLNLU: मीडिया प्रभारी शशांक शेखर के मुताबिक दीक्षांत समारोह की तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। बड़े लंबे समय बाद इस समारोह का आयोजन होने जा रहा है।

Report :  Abhishek Mishra
Update: 2024-07-12 06:30 GMT

Lucknow News: डॉ. राममनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में शनिवार को दीक्षांत समारोह आयोजित किया जाएगा। वर्ष 2015 के बाद विधि विश्वविद्यालय में यह समारोह होने जा रहा हैं। इसमें 2011 से अभी तक के सभी मेधावियों को सम्मानित किया जाएगा। जज, कानून विशेषज्ञ व अन्य मेधावियों को मेडल व डिग्रियां दी जाएंगी। इसके साथ कई सफल वकीलों को भी समारोह में सम्मानित किया जाना है। 

मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ होंगे मुख्य अतिथि 

विधि विश्वविद्यालय में 13 जुलाई यानी कल दीक्षांत समारोह आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ के साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। समारोह में एक मंच पर ही जज, वकील, कानून विशेषज्ञ और अन्य मेधावियों को मेडल दिए जायेंगे। 

मेधावियों को मिलेंगे मेडल 

विश्वविद्यालय से पढ़ चुके कई विद्यार्थी आज सफल हुए हैं। कई छात्रों ने काफी बड़ा मुकाम हासिल किया है। पूर्व छात्र शिवेश अब सोनभद्र सिविल कोर्ट में न्यायाधीश हैं।फर्रुखाबाद में गुलफ्शां और सीतापुर में अक्षी गिल भी न्यायाधीश के पद पर चयनित होकर विधि विवि का मान बढ़ा रही हैं। पूर्व छात्र गुलफ्शा को गोल्ड मेडल दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि विधि विवि से सत्र 2020 में एलएलएम की पढ़ाई पूरी की। समारोह में कानून के क्षेत्र में सेवा दे रहे लोगों से बहुत कुछ समझने व जानने का मौका मिलेगा। इसके साथ अलग-अलग न्यायालयों में वकालत कर रहे कई बड़े वकील यहां के पढ़े छात्र हैं। इन सभी को दीक्षांत समारोह में सम्मानित किया जाएगा। मेडल व डिग्रियां दी जाएंगी। 

2011 से अब तक के मेधावी होंगे सम्मानित

मीडिया प्रभारी शशांक शेखर के मुताबिक दीक्षांत समारोह की तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। बड़े लंबे समय बाद इस समारोह का आयोजन होने जा रहा है। यहां 2011 से अब तक के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया जाना है। समारोह की रिहर्सल हो चुकी है। 



Tags:    

Similar News