Lucknow Road Accident: अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे सो रहे ई रिक्शा चालक को रौंदा, डिवाइडर से टकराकर पलटी, हालत गंभीर

Lucknow Road Accident: सड़क किनारे सो रहे ई रिक्शा चालक और कार सवार दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। ये मामले हजरतगंज थाना क्षेत्र के सुल्तानगंज पुलिस चौकी का है।

Written By :  aman
Update: 2023-09-09 03:37 GMT

बीच सड़क पलटी अनियंत्रित कार (Photo:आशुतोष त्रिपाठी)

Lucknow Road Accident: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज थाना क्षेत्र में शनिवार (09 सितंबर) की सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। गोमती पुल संकल्प वाटिका के पास अनियंत्रित होकर एक कार पलट गई। कार की चपेट में सड़क किनारे सो रहा ई रिक्शा चालक आ गया। अनियंत्रित कार ई रिक्शा चालक पर चढ़ गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, कार सवार शराब के नशे में था। चालक ने पहले डिवाइडर में जोरदार टक्कर मारी।डिवाइडर से टकराने के बाद कार पलट गई।

वहीं, सड़क किनारे सो रहे ई रिक्शा चालक और कार सवार दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। ये मामले हजरतगंज थाना क्षेत्र के सुल्तानगंज पुलिस चौकी का है। 


क्या है मामला?

राजधानी वासियों की जब शनिवार सुबह आंखें खुली तो बाहर अलग ही नजारा देखने को मिला। सुबह सैर को निकले लोग भौचक्के रह गए, जब उन्होंने बीच सड़क एक कार पलटी देखी। आसपास से गुजर रहे लोग जब मौके पर पहुंचे तो नजारा देख दंग रह गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, कार सवार ने अपना नियंत्रण वाहन पर से खो दिया था। वो शराब के नशे में था। तेज रफ़्तार कार की चपेट में एक बेगुनाह ई रिक्शा चालक आ गया। वो अपनी रिक्शा कड़ी कर वहीं सड़क किनारे सो रहा था। तभी शराबी ड्राइवर की गलती का शिकार बन गया। 


कार ड्राइवर और ई रिक्शा चालक की हालत गंभीर

जानकारी के अनुसार, कार ड्राइवर और ई रिक्शा चालक दोनों की ही हालत गंभीर है। दोनों को ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। इलाज चल रहा है। हादसा दिल दहलाने वाला था। बता दें, आए दिन तेज रफ़्तार और शराब के नशे में गाड़ियां दौड़ाने वालों की चपेट में बेगुनाह आ जाते हैं।    

पिछले हफ्ते ही गई थी एक जान 

गौरतलब है कि, पिछले हफ्ते ही तेज रफ्तार कार दौड़ा रहे एक 25 वर्षीय युवक ने स्टेयरिंग पर से अपना नियंत्रण खो बैठा था। उनकी कार गोमती नगर में अंबेडकर पार्क चौराहे पर लगे साइनएज बोर्ड के पोल से जा टकराई थी। टक्कर के बाद कार करीब पांच से छह बार पलटी खाकर ठहर गई। हादसे में कार सवार सार्थक नामक युवक की मौत हो गई। वहीं, साथ में बैठी एक युवती घायल हो गई। सार्थक ही कार चला रहा था। हादसे के बाद चीख-पुकार सुनकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस कार में फंसे सार्थक और युवती को निकालकर हॉस्पिटल ले गए। जहां, डॉक्टरों ने सार्थक को मृत घोषित कर दिया था।

Tags:    

Similar News