Lucknow News: राजनाथ सिंह ने कांग्रेस और सपा पर साधा निशाना

Lucknow News: रक्षा मंत्री और लखनऊ से भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह ने मडियाँव इलाक़े में जनसभा की। उन्होंने जहां भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं तो वहीं विपक्ष पर जमकर निशाना भी साधा।

Update: 2024-05-18 14:59 GMT

राजनाथ सिंह ने कांग्रेस और सपा पर साधा निशाना: Photo- Newstrack

Lucknow News: पांचवें चरण के चुनाव के लिए प्रत्याशियों ने प्रचार के अंतिम दिन शनिवार को अपनी पूरी ताकत झोंक दी। रक्षा मंत्री और लखनऊ से भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह ने मडियाँव इलाक़े में जनसभा की। इस दौरान उन्होंने जहां भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं तो वहीं विपक्ष पर जमकर निशाना भी साधा।

उन्होंने कांग्रेस और सपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि इनकी सरकारों का कार्यकाल आपने देखा है। हमारी सरकार के कार्यकाल से इनकी कोई तुलना नहीं है। उन्होंने जनता से एक बार फिर बीजेपी की सरकार बनाने की अपील करते हुए बीजेपी को वोट देने की बात कही। उन्होंने कहा कि मजबूत सरकार ही देश को मजबूत बना सकती है। पीएम मोदी के कार्यों की तारीफ करते हुए उन्होंने केंद्र सरकार के कार्यों का जमकर बखान किया।

तीसरी बार हैं यहां से मैदान में

राजनाथ सिंह लखनऊ से लगातार तीसरी बार चुनावी मैदान में हैं। उन्होंने यहां 2014 और 2019 में जीत दर्ज की थी। अब वे यहां से तीसरी बार जीत के लिए अपना दम भर रहे हैं। राजनाथ सिंह के सामने इस बार सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा मैदान में है। इस मौक़े पर उनके साथ उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सहित कई नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News