Lucknow News: खराब लड्डू खाने से महिला न्यायिक अधिकारी की तबीयत बिगड़ी, भर्ती, नीलकंठ स्वीट्स पर FIR

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखऩऊ में एडिशनल जिला जज, उनकी बहन और नौकरानी की खराब लड्डू खाने से तबीयत बिगड़ गईं। हालत इतनी गंभीर हो गई कि उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करना पड़ा।

Written By :  Durgesh Sharma
Update: 2024-08-15 11:15 GMT

Symbolic Image (Pic: Social Media)

Lucknow News: प्रदेश के जिलों में खाने पीने की चीजों में मिलावट की खबरें आनी सामान्य सी बात है। लेकिन जब प्रदेश की राजधानी लखनऊ से ऐसी खबरें आती हो तो सोचने पर मजबूर कर देती है। दरअसल, ऐसा ही एक मामला राजधानी लखनऊ से आया है। जहां एडिशनल जिला जज, उनकी बहन और नौकरानी की खराब लड्डू खाने से तबीयत बिगड़ गईं। हालत इतनी गंभीर हो गई कि उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करना पड़ा।

नीलकंठ स्वीट्स के खिलाफ एफआईआर 

आरोप है कि नीलकंठ स्वीट्स के खराब बूंदी के लड्डू खाने से एडीजे, उनकी बहन और नौकरानी के पेट में इन्फेक्शन हो गया। जिसके बाद तीनों लोग सात दिन तक बीमार रहीं। अब तक इलाज में 62 हज़ार रुपए का खर्च आया है। वहीं एडीजे मंजुला सरकार ने नीलकंठ स्वीट्स के मालिक और उनके कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज करवाया है। उन्होंने यह एफआईआर गोमती नगर थाने में दर्ज कराई है।

मिठाई खाने से पेट में हुआ इंफेक्शन

जानकारी के अनुसार एडीजे मंजुला सरकार ने बीते माह 31 जुलाई की शाम गोमती नगर के नीलकंठ स्वीट से लड्डू, घेवर, समोसे और पानी के बताशे खरीदे थे। लड्डू खाने के आधे घंटे के बाद न्यायिक अधिकारी की बहन और नौकरानी के पेट में दर्द शुरू हो गया। जबकि दूसरे दिन कोर्ट पहुंचने पर एडीजे की भी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें गोमती नगर विस्तार के एक हॉस्पिटल में भर्ती होना पड़ा। जहां उन्होंने अपना इलाज कराया। डॉक्टर के अनुसार उनके पेट में इन्फेक्शन हुआ था।

जांच में जुटी पुलिस

इस मामले में गोमती नगर पुलिस ने नीलकंठ स्वीट्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। प्राथमिक रिपोर्ट के अनुसार माहिला न्यायिक अधिकारी मंजुला सरकार का आरोप है कि दूषित मिठाई खाने से सभी की हालत गंभीर हो गई थी और जान पर संकट खड़ा हो गया था। इसके बाद एडीजे को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा और वे आज भी दवा खा रही हैं।

Tags:    

Similar News