Lucknow News: 19 सितम्बर से शुरू होगा मनौतियों के राजा का उत्सव, 12 हजार वर्ग फुट में बन रहा पंडाल

Lucknow News: गणेश प्राकट्य कमेटी की ओर से 18वां गणेश महोत्सव का आयोजन 19 से 28 सितम्बर तक झूलेलाल वाटिका निकट हनुमान सेतु के पास किया जाएगा। मनौतियों के राजा के नाम से होने वाले शहर के सबसे बड़े गणेश महोत्सव के लिए विशाल पण्डाल तेजी से तैयार हो रहा है।

Newstrack :  Network
Update: 2023-09-17 16:36 GMT

19 सितम्बर से शुरू होगा मनौतियों के राजा का उत्सव-गणेश प्राकट्य कमेटी: Photo-Newstrack

Lucknow News: गणेश प्राकट्य कमेटी की ओर से 18वां गणेश महोत्सव का आयोजन 19 से 28 सितम्बर तक झूलेलाल वाटिका निकट हनुमान सेतु के पास किया जाएगा। मनौतियों के राजा के नाम से होने वाले शहर के सबसे बड़े गणेश महोत्सव के लिए विशाल पण्डाल तेजी से तैयार हो रहा है। संरक्षक भारत भूषण गुप्ता ने बताया कि पण्डाल बनाने के लिए कोलकाता के कुशल कारीगरों द्वारा पिछले करीब एक माह से तैयार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बप्पा के दरबार का मुख्य द्वार महलनुमा बन रहा है इसकी ऊंचाई 72 फीट होगी। भारत भूषण गुप्ता ने बताया कि बप्पा के पंडाल में दक्षिण भारतीय शिल्प की झलक दिखाई देखी।

Photo-Newstrack

12000 वर्ग फुट में वातानुकूलित वाटर प्रूफ पंडाल

अध्यक्ष घनश्याम अग्रवाल ने बताया कि पंडाल करीब 12000 वर्ग फुट में वातानुकूलित वाटर प्रूफ तैयार किया जा रहा है। महिलाओं व पुरुषों के अलग-अलग बैठने की व्यवस्था रहेगी। पंडाल के बाहर 16 हजार वर्ग फीट में कुर्सियां डाली जाएंगी। जिसपर लोग खुले में बैठकर बप्पा के भजनों व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लेंगे। अध्यक्ष घनश्याम अग्रवाल ने बताया कि इस बार आम भक्तों श्रद्धालुओं का 10 करोड का बीमा कराया गया है मनौतियों के राजा भगवान गणेश का 25 लाख रुपए का बीमा कराया गया है।

Photo-Newstrack

महामंत्री सतीश अग्रवाल ने बताया कि बप्पा की मूर्ति 6 फुट की मुंबई के सिद्धिविनायक की तर्ज पर तैयार की गई है। राजधानी के मूर्तिकार श्रवण प्रजापति गणेश जी मुर्ति को तैयार कर रहे हैं। बप्पा की मूर्ति 18 सितंबर को पंडाल में पहुंचेगी। संस्था द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से 25 महिला व 25 पुरुषों सुरक्षाकर्मियों व्यवस्था देंखेंगे। इसके अलावा पूरे पंडाल मे 50 सीसीटीवी कैमरे लगाये जायेंगे। उपाध्यक्ष व पार्षद रंजीत सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में शासन प्रशासन, नगर निगम, पुलिस प्रशासन सभी का भरपूर सहयोग प्राप्त हो रहा है। उन्होंने बताया कि इस बार सांस्कृतिक कार्यक्रम कोलकाता के संजय शर्मा और लखनऊ के सिद्धू महाराज के नेतृत्व में होंगे।

Photo-Newstrack

बप्पा के दरबार में लाखों भक्तों का लगेगा जमावड़ा

कमेटी के सदस्यों ने यह भी बताया कि हर साल करीब 70 हजार चिट्ठियां लिखी जाने वाले बप्पा के दरबार में इस बार लाखों भक्तों के आने की उम्मीद है। इसके अलावा काफी संख्या मे दुकानें चाट, फास्ट-फ्रूड एवं आइस्क्रीम की दुकाने व उनके पसन्द की सामग्री भी मिलेगी। पण्डाल के बाहर महोत्सव का रुप दिया जा रहा है। महिला एवं बच्चों के लिए विशेष प्रकार के झूले लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा फूड जोन, किड्स जोन, गेम जोन, शापिंग जोन, लाइव प्रोग्राम नृत्य नाटिका एवं भजन, सिंगर सेलेब्रिटी मुख्य आकर्षण रहेंगे।

उन्होंने बताया कि श्रंगार एवं आरती प्रतिदिन प्रातः 10 बजे एवं सायं 6 बजे होगी। इसमें सभी श्रद्धालु भाग ले सकते हैं। इसके अलावा प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे एवं 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक तक मनौतियों के राजा के दर्शन होंगे। विगत वर्षो की भांति इस बार भी मनोतियों के राजा श्री गजानन के नाम चिट्ठी प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से सायं 6 बजे तक श्रद्धालु लिख सकते हैं।

Photo-Newstrack

शोभा यात्रा 28 सितम्बर को, मूर्ति का होगा भू विसर्जन

28 सितम्बर को मनौतियों के राजा की शोभा यात्रा झूलेलाल वाटिका से प्रारम्भ होकर विश्वविद्यालय मार्ग, आईटी चौराहा, रामकृष्ण मठ, शंकरनगर, नजीरगंज, डालीगंज होते हुये झूलेलाल वाटिका पर समाप्त होगी। विसर्जन शोभा यात्रा निकलने के बाद गणेश प्रतिमा का झूलेलाल वाटिका के पास भू विसर्जन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कमेटी के देशराज अग्रवाल, जयकरण सिंह, संजय सिंह गांधी, शरद अग्रवाल, योगेश अग्रवाल, अखिलेश बंसल, अजय अग्रवाल, अतुल बंसल, नीलेश अग्रवाल टाटा, रामशंकर वर्मा, नरेश अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, विनोद अग्रवाल आदि लोग लगे हुए हैं।

‘उत्सव के मुख्य आकर्षण’

20 सितम्बर- गजरा, रात्रि 8 बजे

21 सितम्बर- सिन्दूराभिषेक मध्यान्ह 12 बजे,

22 सितम्बर- दूर्वाभिषेक, मध्यान्ह 12 बजे

23 सितम्बर- पाशांकुश पूजन मध्यान्ह 12 बजे

24 सितम्बर- छप्पन भोग, रात्रि 8 बजे

27 सितम्बर- महाभिषेक मध्यान्ह 12 बजे, तथा महामोदक रात्रि 8 बजे।

Tags:    

Similar News