Income Tax: वाह! एक साल में इस विभाग की छः हजार करोड़ आमदनी

Income Tax: आयकर दिवस कानपुर रीजन के लिए वित्तीय वर्ष 2023-24 रहा फायदेमंद वेस्ट यूपी व उत्तराखंड तक 42,273 करोड़ का टैक्स वसूला।

Report :  Snigdha Singh
Update: 2024-07-23 14:36 GMT

Income Tax ( Social- Media - Photo)

Income Tax: वेस्ट यूपी से उत्तराखंड के कई जिलों में आयकर विभाग मजबूत हुआ है। 365 दिन यानी एक साल में कानपुर रीजन ने पिछले वर्ष की तुलना में इस बार 5,873 करोड़ ज्यादा आमदनी की है। यह रीजन के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।खासकर वित्तीय वर्ष 2023-24 विभाग के कानपुर रीजन के लिए बेहद फायदेमंद रहा है। यूपी व उत्तराखंड के 50 से अधिक जिलों के कानपुर रीजन ने इस वर्ष 42,273 करोड़ का टैक्स वसूला है। पिछले साल से यह 5,873 करोड़ रुपये ज्यादा है। कुल टैक्स वसूली में टीडीएस का 21,487 करोड़ रुपये है। 2022-23 में आयकर विभाग ने रीजन में 36,400 करोड़ की वसूली की थी। अगर इससे एक साल पहले यानी 21-22 में हुई टैक्स वसूली पर गौर करें तो आंकड़ा 30 हजार करोड़ का था।

देहरादून अव्वल, कानपुर तीसरे नंबर पर

कानपुर ने 1900 करोड़ की वसूली की है। रीजन में टैक्स वसूलने में वह अब तीसरे नंबर पर है। पहले पायदान में देहरादून 12 हजार करोड़ टैक्स वसूली के साथ है। रीजन में दूसरे नंबर पर गाजियाबाद ने 3500 करोड़ की वसूली की है। आगरा ने एक हजार करोड़ बतौर टैक्स वसूला है।


करदाता भी सालभर में 61 से 64 लाख तक पहुंचे

रीजन में करदाताओं की संख्या में भी इजाफा हुआ है। सूत्रों के अनुसार, 22-23 में 61 लाख करदाता थे, जबकि इस बार यह आंकड़ा लगभग 64 लाख पहुंच गया है। 21-22 में 55 लाख करदाता रीजन में थे।


कार्रवाई पर बॉलीवुड बना चुका है फिल्म

कानपुर आयकर विभाग की एक बड़ी कार्रवाई पर बॉलीवुड फिल्म भी बना चुका है। 1980 में कई दिन तक हुई कार्रवाई में एक करोड़ की नकदी और सोने के बिस्कुट की बरामदगी हुई थी। 2018 में अजय देवगन अभिनीत फिल्म रेड फिल्म इसी कार्रवाई पर केंद्रित थी।

Tags:    

Similar News