Maneka Gandhi की फिर बदलेगी सीट, सुल्तानपुर से इस पूर्व ED अधिकारी को भाजपा बनाएगी कैंडिडेट !

Lok Sabha Election 2024:भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव में अपने प्रत्याशियों को लेकर मंथन कर रही है। कयास लगाए जा रहे हैं कि पार्टी यूपी में कई सीटों पर अपने कैंडिडेट बदल सकती है।

Written By :  aman
Update: 2024-02-26 11:34 GMT

मेनका गांधी (Social Media)

UP Politics: लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश की अधिकांश सीट को लेकर चर्चा तेज है। खासकर, भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सभी विजयी सीटों पर राजनीतिक पंडितों और मीडिया के साथ-साथ विपक्षी दलों की निगाहें भी टिकी हैं। सूत्रों की मानें तो भाजपा ने यूपी की हर सीट पर अपने प्रत्याशियों के नाम तय करने शुरू कर दिए हैं। हालांकि, उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कब होगा? इसके संकेत नहीं मिले हैं। फिलहाल, कई सीटों पर कयासबाजी का दौर तेज है। इन्हीं में से एक है पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी की सीट पीलीभीत।   

एक समाचार एजेंसी की खबर की मानें तो बीजेपी पिछली बार की तरह इस बार भी मेनका गांधी की सीट बदल सकती है। हालांकि, अभी तक इसके स्पष्ट संकेत पार्टी ने नहीं दिए हैं। इस बीच पॉलिटिकल पंडित बता रहे हैं कि मेनका गांधी के निर्वाचन क्षेत्र सुल्तानपुर से पार्टी पूर्व ईडी अधिकारी से विधायक बने राजेश्वर सिंह को मैदान में उतार सकती है।

क्यों उछला राजेश्वर सिंह का नाम?

दरअसल, राजेश्वर सिंह सुल्तानपुर से ताल्लुक रखते हैं। फिलहाल वो राजधानी लखनऊ की सरोजनी नगर विधानसभा सीट (Sarojini Nagar Assembly Constituency) से बीजेपी विधायक हैं। राजेश्वर सिंह इन दिनों सुल्तानपुर में काफी वक़्त बिता रहे हैं। कहें तो ओवरटाइम कर रहे हैं। आपको बता दें, पूर्व ईडी अधिकारी राजेश्वर सिंह के बारे में कहा जाता है कि, वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गुड लिस्ट में हैं। केंद्र भी उनके परफॉर्मेंस से खुश है। ज्ञात हो, सुल्तानपुर सीट भाजपा का गढ़ रही है। 

बीजेपी ने मेनका की सीट हर बार बदली

मेनका गांधी भाजपा की पुरानी और तेज तर्रार सांसद रही हैं। केंद्रीय मंत्री रहते उनका परफॉर्मेंस भी अच्छा रहा था। मगर, बीते लोकसभा चुनाव में मेनका गांधी ने सुल्तानपुर सीट से चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में उन्होंने बीएसपी उम्मीदवार को हराया था। इससे पूर्व यानी 2014 के लोकसभा चुनाव में मेनका गांधी (Maneka Gandhi) ने पीलीभीत से चुनाव लड़ा था। तब उन्होंने बुद्धसेन वर्मा (Buddhasen Verma) को करीब 3 लाख वोटों के अंतर से शिकस्त दी थी। इससे पहले, 2004 का लोकसभा चुनाव भी मेनका गांधी ने पीलीभीत से लड़ा था। इसी तरह, 2009 में उन्होंने सुल्तानपुर सीट से चुनाव लड़ा। इसी आधार पर इन कयासों को और हवा मिल रही है।

29 फरवरी को यूपी आ रही निर्वाचन आयोग की टीम

उल्लेखनीय है कि, मार्च में किसी भी वक़्त लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी हो सकती है। भारत निर्वाचन आयोग की टीम 29 फरवरी को उत्तर प्रदेश पहुंच रही है। टीम यहां चुनाव तैयारियों का जायजा लेने के साथ प्रशासन और राजनीतिक पार्टियों के साथ मीटिंग करेगी। 

Tags:    

Similar News