Lucknow News: अमौसी एयरपोर्ट से आज रवाना हुई हज यात्रा की पहली फ्लाइट, दानिश अंसारी ने दिखाई हरी झंडी

Haj Yatra 2023: राजधानी लखनऊ से हज यात्रा के लिए पहली फ्लाइट आज रविवार (21 मई) को अमौसी एयरपोर्ट से रवाना हुई। मंत्री दानिश आजाद अंसारी यात्रियों को हरी झंडी दिखाई।

Update: 2023-05-21 08:18 GMT
संबोधित करते हुए मंत्री ( सोशल मीडिया)

Haj Yatra 2023: राजधानी लखनऊ से हज यात्रा के लिए पहली फ्लाइट आज रविवार (21 मई) को अमौसी एयरपोर्ट से रवाना हो गई। 8 बजे हज हाउस से यात्रियों का पहला जत्था हज यात्रा के लिए रवाना हुआ। अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ और हज राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी यात्रियों को हरी झंडी दिखाई। मंत्री दानिश अंसारी के साथ मुस्लिम धर्मगुरू भी मौजूद रहे। रविवार को दो फ्लाइट जाएंगी। पहली और दूसरी उड़ान से 298-298 यात्री मदीना के लिए रवाना हुए। पहली उड़ान दोपहर 12 बजे हुई और दूसरी 3:05 बजे रवाना होगी। सरोजनीनगर में बने हज हाउस में 1500 यात्रियों और उनके तीमारदार के ठहरने का इंतजाम किया गया है।

पिछले साल की अपेक्षा इस बार दोगुना हज यात्री

बताया जा रहा है कि 2022 की अपेक्षा इस साल दोगुने यात्री लखनऊ से हज पर जाने वाले हैं। पिछले साल कुल यात्रियों की संख्‍या महज साढ़े पांच हजार थी, जबकि इस बार ये बढ़कर 14 हजार के करीब पहुंच गई है। इस बार हज के लिए अमौसी एयरपोर्ट से कुल करीब 13 हजार यात्री रवाना होंगे। वहीं उत्तर प्रदेश में इस बार 26,786 लोग हज यात्रा करेंगे। यहां 21 मई से 6 जून तक सऊदी एयरलाइन की 45 उड़ानें मदीना के लिए संचालित होंगी।

जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने बताया है कि हज पर जाने वाले यात्रियों को समय का विशेष ध्‍यान रखना होगा। एयरपोर्ट पर छह घंटे पहले चेक-इन प्रोसेस प्रारंभ होगा। उड़ान से चार घंटे पहले बसों को एयरपोर्ट के लिए रवाना कर दिया जाएगा। यहां पर बने काउंटर पर यात्रियों को अपना सारा लगेज जमा कराना होगा। बताया गया है कि सरोजनीनगर स्थित हज हाउस में रुपये के बदले अब की मुद्रा नहीं मिलेगी, ये काम यात्रियों को स्‍टेट बैंक ऑफ इंडिया से कराना होगा। इतना ही नहीं इस बात का भी विशेष ध्‍यान रखना होगा कि यात्रियों के पास न्यूनतम 1500 और अधिकतम 10 हजार सऊदी रियाल हों।

यात्रियों तक पहुंचाया सीएम योगी का संदेश

अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री श्री दानिश आजाद अंसारी जी ने हज यात्रियों को संबोधित करते हुए ,उनको मोदी जी योगी जी की सरकार की तरफ से जो सुविधाएं हज यात्रा के दौरान दी गई उनके बारे में जिक्र किया। हाजियों से प्रदेश और देश के तरक्की और खुशहाली की दुआ की गुजारिश की तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने सबको शुभकामनाएं भेजी हैं। इस संदेश को भी हाजियों को बताने का काम किया।

Tags:    

Similar News