Lucknow News: घर में सो रहे बुजुर्ग पर अज्ञात ने चलाई गोली, बुजुर्ग घायल

Lucknow News: राजधानी के गोसाईंगंज थानाक्षेत्र में अपने घर पर चारपाई पर सो रहे अज्ञात बुजुर्ग पर अज्ञात हमलावर ने गोली चला दी। घटना में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

Report :  Santosh Tiwari
Update: 2024-06-29 10:49 GMT

घटना में घायल बुजुर्ग व मामले की जाँच में जुटी पुलिस। Photo- Social Media

Lucknow News: राजधानी के गोसाईंगंज थानाक्षेत्र में अपने घर पर चारपाई पर सो रहे अज्ञात बुजुर्ग पर अज्ञात हमलावर ने गोली चला दी। घटना में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। फ़िलहाल पुलिस ने सूचना के आधार पर अज्ञात अभियुक्त के विरुद्ध धारा 307 आईपीसी में मामला दर्ज किया है।

घटना की जानकारी देते हुए गोसाईंगंज एसएचओ ब्रजेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि रात में पुलिस को सूचना मिली थी की पहासा गांव निवासी सहजराम पुत्र मंगल उम्र करीब 62 वर्ष अपने घर में चारपाई पर सो रहे थे। रात में करीब अज्ञात व्यक्ति ने उन पर गोली चला दी। गोली उनके दाहिने तरफ सर को छूती हुई निकल गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा है। साथ ही मामले की जाँच पड़ताल में पुलिस जुट गई है। वहीं, घायल सहजराम की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया है। फ़िलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है। हालाँकि, पुलिस घटना को संदिग्ध मानकर मामले की छानबीन कर रही है।

घर के अंदर आकर गोली चलाने का आरोप

पूछताछ में बुजुर्ग ने पुलिस को बताया कि रात में सोने के दौरान किसी ने घर की छत से आकर गोली चलाई है। गोली की आवाज सुनकर जब परिजन मौके पर पहुंचे तब तक आरोपी भाग चुका था। वहीं, सूचना पर पहुँची पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया है।

नहीं मिला खोखा, गोली लगने की पुष्टि भी नहीं

एसएचओ गोसाईगंज ब्रजेश चंद्र त्रिपाठी ने न्यूज़ट्रैक से बातचीत में बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुँची थी। छानबीन में घटनास्थल से कोई भी खोखा नहीं बरामद हुआ है। ऐसे में फायरिंग की पुष्टि नहीं हो रही है। साथ ही मेडिकल के लिए भेजे गए बुजुर्ग की जाँच के बाद भी डॉक्टरों ने गोली लगने की चोट को नकारा है। फ़िलहाल मामले को संदिग्ध मानकर जाँच-पड़ताल की जा रही है। केस दर्ज किया गया है जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी। 

Tags:    

Similar News