Lucknow: कार में मामूली टक्कर लगने पर अंतराष्ट्रीय निशानेबाज ने खोया आपा, पिस्टल की बट्ट से की युवक की पिटाई

Lucknow: वायरल वीडियो गोमतीनगर के विभूतिखंड का है। वीडियो में युवक की पिटाई करने वाला शख्स अंतराष्ट्रीय निशानेबाज विनोद मिश्र है। विनोद मिश्र गोमती नगर के विवेक खंड का निवासी है।

Update: 2024-05-27 11:27 GMT

लखनऊ में अंतराष्ट्रीय निशानेबाज ने पिस्टल की बट्ट से की युवक की पिटाई (न्यूजट्रैक)

Lucknow News: राजधानी लखनऊ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक शख्स युवक की पिस्टल की बट्ट से पिटाई करता हुआ नजर आ रहा है। इस दौरान सड़क पर लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हो गयी। लोगों ने शख्स के इस कृत्य को कैमरे में कैद कर लिया और सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल कर दिया। लोगों इस वीडियो के माध्यम से राजधानी की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं। साथ ही वीडियो में पिटाई करने वाले शख्स के खिलाफ कार्यवाही की मांग भी कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो (Viral Video) गोमतीनगर के विभूतिखंड का है। वीडियो में युवक की पिटाई करने वाला शख्स अंतराष्ट्रीय निशानेबाज विनोद मिश्र है। विनोद मिश्र गोमती नगर के विवेक खंड का निवासी है। बताया जा रहा है कि सोमवार दोपहर विनोद मिश्र फैजाबाद रोड की तरफ गुजर रहा था। तभी रास्ते में उसने अचानक कार में ब्रेक लगा दी। ब्रेक लगने की वजह से पीछे से आ रही कार उसकी एसयूवी से टकरा गई।


कार में मामूली टक्कर लगने के बाद अंतराष्ट्रीय निशानेबाज ने आपा खो दिया। निशानेबाज विनोद मिश्र का पारा इतना ज्यादा हाई हो गया कि उसने तुरंत अपनी पिस्टल निकाली। इसके बाद पीछे से आ रहे कार ड्राइवर की सरेराह जमकर पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान वह अभद्र भाषा का भी प्रयोग कर रहा है। अंतराष्ट्रीय निशानेबाज ने युवक की पिस्टल की बट्ट से पिटाई की। इस दौरान सड़क पर जाम लग गया है। इंस्पेक्टर विभूतिखंड सुनील कुमार सिंह के अनुसार पिटाई करने वाले अंतराष्ट्रीय निशानेबाज को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस मामले मामले को जांच कर रही है।

Tags:    

Similar News