Karwa Chauth 2024: लखनऊ में दिखा करवा चौथ का चांद, सुहागिनों ने खोला व्रत

Karwa Chauth 2024: देश के तमाम हिस्सों के साथ ही यूपी की राजधानी लखनऊ में भी करवा चौथ का चांद दिखा। सुहागिन महिलाओं ने चांद के दीदार के बाद अपना व्रत खोला।

Newstrack :  Network
Update:2024-10-20 21:12 IST

लखनऊ में दिखा चांद (Pic: Newstrack)

Karwa Chauth 2024: लखनऊ में काफी समय से चांद का इंतजार कर रही सुहागिन महिलाओं को आखिर चांद नजर आ गया। सुहागिनों ने चांद का दीदार कर अपना व्रत खोला है। लखनऊ के साथ ही देश के अन्य हिस्सों में भी चांद देखा गया। महिलाओं ने चांद को अर्घ्य देकर अपना व्रत खोला। प्रदेश के अयोध्या और प्रयागराज सहित कई जिलों में चांद नजर आ गया है। करवा चौथ को लेकर सुहागिनों में जबरदस्त उत्साह है। इस बार करवा चौथ कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को यानी आज रविवार को पड़ा।

बिना अन्न और जल के पूरा दिन रहा व्रत

करवा चौथ के दिन महिलाएं पूरा दिन बिना अन्न और जल ग्रहण किए पति की लंबी आयु के लिए उपवास करती है। रात को चांद देखने के बाद अपना व्रत खोलती हैं। करवा चौथ का त्योहार पूरे उत्तर भारत में मनाया जाता है। पंजाब-हरियाणा के साथ उत्तर प्रदेश में भी इस पर्व की धूम रहती है। करवा चौथ को सुहागिन स्त्रियों को सबसे बड़ा माना जाता है। ये व्रत सूर्योदय से लेकर रात में चंद्रोदय तक चलता है। महिलाएं इस दिन सोलह श्रृंगार करती है और अपने पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत करती हैं।


चांद के दीदार के बाद खोला व्रत

रात को जब चंद्रोदय होता है तब महिला चांद अर्घ्य देकर पति की लंबी आयु की मंगल कामना करते हुए अपना उपवास पूरा करती हैं। ऐसे में शाम होने के बाद से ही महिलाओं को चांद के निकलने का इंतजार रहता है। काफी देर से महिलाएं चांद का इंतजार कर रही थीं। पहले बताया गया था कि इस बार चांद के लिए महिलाओं को ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा। बताया गया था कि इस बार 7.40 मिनट पर चांद निकलेगा। मगर चांद करीब एक घंटे बाद नजर आया। चंद्रमा देखने के बाद पूजा करके और अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने जल ग्रहण किया। 



Tags:    

Similar News