Lok Sabha Elections 2024: लखनऊ से किसी पार्टी ने नहीं उतारा महिला प्रत्याशी, आजादी के बाद पांचवीं बार हुआ ऐसा

Lok Sabha Elections 2024: लखनऊ में 1951 से अब तक 18 चुनाव हुए हैं। ऐसा पांचवी बार हुआ है कि चुनावी मैदान में कोई महिला नहीं उतरी हैं

Report :  Abhishek Mishra
Update:2024-05-13 12:38 IST

Lucknow Lok Sabha Elections 2024 (Photo: Social Media)

Lok Sabha Elections 2024: लखनऊ से इस चुनाव में कोई भी महिला उम्मीदवार मैदान में नहीं है। आजादी के बाद से ऐसा पांचवी बार हुआ है कि चुनावी रण में किसी महिला ने हिस्सा नही लिया है। इस लोकसभा सीट से विजयलक्ष्मी पंडित, शिव राजवती नेहरू और शीला कौल जैसी प्रख्यात महिलाएं सांसद चुनी गई हैं।

एक महिला उम्मीदवार नहीं

चुनाव आयोग को लोकसभा चुनाव में दस प्रत्याशियों का नामांकन पत्र सही मिला है। सपा से रविदास मेहरोत्रा तो भाजपा से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मैदान में हैं। बहुजन समाज पार्टी से सरवर मलिक चुनावी मैदान में उतरे हैं। कुल दस उम्मीदवारों में से कोई भी महिला नहीं है। लखनऊ में बीस मई को मतदान होगा।


पांचवी बार हुआ ऐसा

लखनऊ में 1951 से अब तक 18 चुनाव हुए हैं। ऐसा पांचवी बार हुआ है कि चुनावी मैदान में कोई महिला नहीं उतरी हैं। जानकारी के मुताबिक 1957, 1962, 1967 और 1989 के लोकसभा चुनावों में भी ऐसी स्थिति बनी थी। जिसमें किसी महिला प्रत्याशी ने हिस्सा नही लिया। बता दें कि लखनऊ में करीब 21 लाख मतदाता हैं। जिसमें आधी आबादी महिलाओं की है।


इन महिलाओं ने लड़ा चुनाव

विजय लक्ष्मी पंडित लखनऊ से पहली महिला सांसद के रूप में चुनी गईं। इसके बाद उन्होंने काफी अहम पदों की जिम्मेदारी संभाली। शिव राजवती नेहरू समाज सेविका और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थीं। पंडित के बाद वह सीट से सांसद चुनी गईं। शीला कौल भी लखनऊ लोकसभा सीट से सांसद रही हैं। कौल 1971 में पहली बार सांसद चुनी गईं। इसके बाद वह सीट से दो बार और जीतने में कामयाब रहीं। लंबे समय बाद रीता बहुगुणा जोशी ने कांग्रेस पार्टी के टिकट पर विरोधियों को अच्छी टक्कर दी है। जोशी 2009 और 2014 में दूसरे स्थान पर रहीं। पिछले लोकसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी ने पूनम सिन्हा को मैदान में उतारा था। उन्होंने राजनाथ सिंह को कड़ी चुनौती दी और दूसरे स्थान पर रहीं।



Tags:    

Similar News