Lucknow Crime: पति-पत्नी ने किया सुसाइड, घर के अंदर से मिले दोनों के शव

Lucknow Crime: लखनऊ के एक घर में पति- पत्नी दोनों ने आत्महत्या कर ली है।

Report :  Santosh Tiwari
Update:2024-10-04 12:49 IST

Lucknow news

Lucknow Crime: लखनऊ के ठाकुरगंज में शुक्रवार को पति पत्नी ने एक साथ आत्महत्या कर जान दे दी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। मृतक पति की पहचान अमित आर्य (45) और पत्नी की पहचान मोनिका अरोड़ा (47) के रूप में हुई है। वहीं, मौके से पुलिस को को सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस अन्य जानकारी जुटाने के प्रयास कर रही है। अभी तक दोनों के सुसाइड का कारण भी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस विभिन्न पहलुओं पर तफ्तीश कर रही है। बता दें कि मृतक के घर से शराब और कांच के ग्लास में रखा कीटनाशक भी बरामद हुआ है। 

फांसी के फंदे पर पति और जमीन पर था पत्नी का शव

मृतका के भाई रोहित कपूर की सूचना पर ठाकुरगंज पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों के शवों को कब्जे में ले लिया है। पुलिस को मृतक रोहित का शव कमरे के अंदर फांसी के फंदे से लटका मिला जबकि उसकी पत्नी का शव पास में ही पड़ा हुआ था। पुलिस को मौके से कीटनाशक केमिकल, शराब की बोतल और कांच का ग्लास भी मिला है। ग्लास में कीटनाशक भी लगा हुआ था। माना जा रहा है कि पहले पति पत्नी ने एक साथ कीटनाशक का सेवक किया होगा उसके बाद पति ने फांसी लगाकर जान दे दी। जबकि पत्नी की मौत कीटनाशक के सेवन से हुई होगी। फिलहाल दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

किडनी की बीमारी से अवसाद में थे दंपत्ति

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतका मोनिका किडनी की गंभीर बीमारी से परेशान थी। उनके पेट में पानी भरने की समस्या थी। काफी समय से उनका इलाज निजी डॉक्टर के यहां से चल रहा था लेकिन उन्हें कोई आराम नहीं मिल पा रहा था। आर्थिक स्थिति ठीक न होने के चले दोनों लोग लंबे समय से अवसाद में थे। मृतकों के कोई संतान भी नहीं थी। दंपत्ति की आत्महत्या के पीछे पुलिस इसी बात को वजह मानकर जांच पड़ताल कर रही है। परिजनों ने अभी तक किसी पक्ष पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पुलिस अपने स्तर से मामले की तफ्तीश कर रही है।

Tags:    

Similar News