Lucknow News : लखनऊ नगर निगम ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चलाया विशेष अभियान

Lucknow News : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अवैध अतिक्रमण के खिलाफ काफी सख्त है। सूबे में अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में लखनऊ नगर निगम की टीम ने शुक्रवार को अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया और इस दौरान जुर्माना भी वसूल किया।

Update: 2024-07-05 17:12 GMT

Lucknow News : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अवैध अतिक्रमण के खिलाफ काफी सख्त है। सूबे में अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में लखनऊ नगर निगम की टीम ने शुक्रवार को अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया और इस दौरान जुर्माना भी वसूल किया।

राजधानी लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल, नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह के निर्देश पर जोन एक के जोनल अधिकारी अमरजीत यादव के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। हजरतगंज पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने ज़ोन एक में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया और जुर्माना भी वसूला गया। इस दौरान लगभग 20,000 रुपए का जुर्माना वसूला गया। 

जोनल अधिकारी अमरजीत ने बताया कि कई बार चेतावनी देने के बाद भी दुकानदार और पटरी दुकानदारों ने सड़क पर कब्जा कर रखा था। नगर निगम की टीम ने समान जब्ती की कार्रवाई करते हुए जुर्माना भी वसूला गया।


इसके साथ ही उन्होंने बताया कि अवैध अतिक्रमण के खिलाफ इसी तरीके से अभियान चलता रहेगा, क्योंकि आए दिन सड़कों पर जाम लगा रहता है, इसके साथ गंदगी का अंबार देखने को मिलता है।

Tags:    

Similar News