Lucknow Murder: मंत्री कौशल किशोर के घर हुई हत्या का खुलासा, शराब पार्टी के साथ खेला गया जुआ, 12 हजार के लिए मर्डर

Lucknow Murder Case: केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के लखनऊ स्थित घर में हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया। मंत्री के बेटे विकास की पिस्टल से चली थी गोली। पुलिस ने बताया रात में शराब पार्टी के साथ जुआ हत्या थी मुख्य वजह।

Update: 2023-09-01 14:31 GMT
Akash Kulhari pc on Lucknow Murder Case (Social Media)

Lucknow Murder Case : यूपी की राजधानी लखनऊ में केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर (Union Minister Kaushal Kishor) के घर पर हुई एक शख्स की हत्या मामले का खुलासा हो गया। लखनऊ में जॉइंट सीपी क्राइम आकाश कुलहरि (IPS officer Akash Kulhari) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में वारदात का खुलासा किया। पुलिस ने हत्या के पीछे जुआ और शराब को मुख्य वजह बताया।

पुलिस ने मीडिया को बताया कि, विनय श्रीवास्तव (Vinay Srivastava) की मौत मंत्री कौशल किशोर के बेटे की पिस्टल से गोली लगने से हुई। लेकिन, घटना के वक़्त ना तो केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर घर पर थे और ना ही उनका बेटा विकास किशोर। उस समय इनके परिवारिक मित्र विनय श्रीवास्तव अपने कुछ दोस्तों के साथ घर पर शराब पीने के साथ-साथ जुआ भी खेल रहा था।

पुलिस की जुबानी, हत्या की कहानी

पुलिस ने बताया, केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर की अनुपस्थिति में उनके घर में विनय श्रीवास्तव ने अपने दोस्तों के साथ शराब पार्टी की। विनय एक दोस्त अंकित से जुए में 12 हजार रुपए हार गया था। अंकित जुए में पैसे जीतने के बाद आगे जुआ खेलना नहीं चाहता था। लेकिन, विनय श्रीवास्तव बार बार उस पर जुआ खेलने का दबाव बनाने लगा। बावजूद अंकित नहीं माना। तब हारकर विनय ने ही मंत्री कौशल किशोर के बेटे विकास किशोर की रखी पिस्टल निकाल ली और धमकाने लगा।

छीना झपटी में चली गोली, विनय को लगी

पुलिस ने बताया कि, विनय ने अपने सिर को भी दीवार पर पटका था। इसके बाद अंकित और विनय श्रीवास्तव के बीच पिस्टल की छीना झपटी होने लगी। इसी बीच गोली चल गई। गोली विनय को लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यूपी पुलिस ने इस घटना को लेकर विनय के दोस्त अंकित, अजय और शमीम बाबा को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या था मामला?

आपको बता दें, ये घटना 31 अगस्त रात केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के लखनऊ वाले घर पर हुई। जिस पिस्टल से हत्या हुई वह मंत्री कौशल किशोर के बेटे विकास उर्फ आशु की एक लाइसेंसी पिस्टल बताई गई। इस पिस्टल को विकास ने लखनऊ वाले घर पर ही रख छोड़ा था। केंद्रीय मंत्री के बेटे विकास उसी दिन यानी 31 अगस्त को फ्लाइट से दिल्ली रवाना हो गए थे। इस दौरान उनका एक दोस्त भी फ्लाइट से दिल्ली गया था। जिसका टिकट और टाइम भी उन्होंने शेयर किया। मंत्री के घर पर विनय श्रीवास्तव की मौत देर रात 2 से 3 बजे के दरमियान हुई थी। उस समय घर पर विनय के 3 दोस्त आए थे। ज्ञात हो, मंत्री का आवास लखनऊ के दुबग्गा में है। यहां पर कौशल किशोर का बेटा विकास रहता है।

Full View

Tags:    

Similar News