Lucknow News: सावन के पहले सोमवार शिव मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, लगे हर-हर महादेव के नारे

Lucknow News: सावन के पहले सोमवार के दिन शहर के सभी शिवालयों में श्रद्धालु उमड़ पड़े।शिव मंदिरों में लोगों ने विधि-विधान से जलाभिषेक और रुद्राभिषेक किया। हर जगह बस हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते सुनाई दिए।

Update: 2023-07-10 07:23 GMT
crowds of devotees gathered in shiva temples on first Monday of sawan

Lucknow News: आज सावन के पहले सोमवार के दिन शहर के सभी शिवालयों में श्रद्धालु उमड़ पड़े। शिव मंदिरों के बाहर पूजा और दर्शन के लिए काफी लंबी-लंबी कतारें नजर आई।

शिव मंदिरों में लोगों ने विधि-विधान से जलाभिषेक और रुद्राभिषेक किया। हर ओर बस पूजन-अर्चन के साथ ओम नम: शिवाय, बम भोले और हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते सुनाई दिए।

मनकामेश्वर मंदिर में महंत जी ने सुबह सबसे पहले शिव जी की आराधना की। भोलेनाथ का जलाभिषेक और रुद्राभिषेक किया।

मंदिरों में शिवभक्तों ने बेलपत्र, भांग, धतूरा, कमल, दूध, दही, शहद, गंगाजल आदि से जलाभिषेक कर भोलेनाथ के दर्शन किए।

इन दौरान मंदिरों में भोले की भक्ति में लोग रमे हुए नजर आए।

मंदिरों में भोले की भक्ति से आसपास का माहौल शिवमय नजर आया।

Tags:    

Similar News