Lucknow News: मनमाने ट्रांसफर पर पीडब्ल्यूडी कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, कार्यालय के सामने किया जमकर प्रदर्शन

Lucknow News: आरोप लगाया, जिन कर्मचारियों ने इसका विरोध किया, लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने उन कर्मचारियों को निलंबित कर दिया।

Update: 2023-06-30 08:38 GMT

Lucknow News: स्थानान्तरण नीति का पालन ना किए जाने और मनमाने ढंग से ट्रांसफर किए जाने के विरोध में लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों का गुस्सा शुक्रवार को फूट पड़ा। कर्मचारियों ने लोक निर्माण कार्यालय के सामने जमकर प्रदर्शन किया और विरोध जताया। कर्मचरियों ने आरोप लगाया कि जिन कर्मचारियों ने इसका विरोध किया। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने उन कर्मचारियों को निलंबित कर दिया। कर्मचारियों ने मांग की है कि निलंबित कर्मचारियों को तुरंत बहाल किया जाये, सभी का ट्रांसफर इस स्थानांतरण नीति के अनुरूप किया जाए।

कर्मचारियों का कहना है कि विभाग में मनमाने तरीके से स्थानांतरण किया गया। स्थानांतरण नीति का पालन नहीं किया गया। अपने चहेतों को मनचाही जगह पर भेजा गया वहीं जिनको वास्तव में स्थानांतरण की जरूरत थी उनका ख्याल ही नहीं रखा गया। उन्होंने कहा कि जिन कर्मचारियों ने इसका विरोध किया उनके खिलाफ कार्रवाई कर दी गई। उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि जिन कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई है वह वापस ली जाए और स्थानांतरण नीति का सही ढंग से पालन किया जाए।

कर्मचारियों का जब गुस्सा फूटा तो वहीं अधिकारियों के होश उड़ गए। वे अब इस मामले को जल्द से जल्द निपटाने में लगे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि स्थानांतरण नीति की पूरी तरह से अनदेखी की गई है, सरकार के गाइड लाइन का पालन नहीं किया गया। अधिकारियों ने मनचाहा कार्य किया, उन्होंने कर्मचारियों की सुनी ही नहीं। वहीं विरोध कर रहे कई कर्मचारियों का कहना था कि इससे विभाग की बदनामी होगी। उनका कहना है कि हमारी यही मांग है कि स्थानांतरण नीति का पालन करते हुए सही से स्थानांतरण किया जाए और जिन कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई है उसे वापस लिया जाए।

Tags:    

Similar News