Lucknow : भूतनाथ मार्केट एवं नरही बाजार को भगवा झंडो एवं झालर से सजाया

Lucknow : 17 जनवरी, बुधवार को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियो ने राजधानी की प्रमुख बाजारों को सजाना शुरू कर दिया है।

Update: 2024-01-17 13:16 GMT

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल 

Lucknow : 17 जनवरी, बुधवार को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियो ने राजधानी की प्रमुख बाजारों को सजाना शुरू कर दिया है।उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियो ने भूतनाथ मार्केट, इंदिरानगर में भूतनाथ मार्केट के अध्यक्ष कमल अग्रवाल के नेतृत्व में दुकान-दुकान जाकर व्यापारियों को राम ध्वज बांटे। इस अवसर पर भूतनाथ मार्केट संगठन के महामंत्री मनोज अग्रवाल, लखनऊ के उपाध्यक्ष अमिताभ श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश सक्सेना, कोषाध्यक्ष प्रमोद बंसल, अश्वनी जायसवाल, सौरभ, सुमित सिंह ने व्यापारियों को रामध्वज दिए।

भूतनाथ मार्किट में सजा राम दरबार 

भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा भले ही अयोध्यामे संपन्न हो रही है परन्तु उसका उत्साह हर जगह देखने को मिल रहा है। इसी उपलक्ष्य में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल द्वारा भूतनाथ मार्केट में भगवान राम के 8 फिट के कट आउट से राम दरबार सजाया गया है। इसी क्रम में व्यापारियों की दूसरी टोली ने भूतनाथ मंदिर मार्केट के प्रभारी दिनेश शर्मा की अगवाई में दुकान -दुकान जाकर राम ध्वज दिए। उनके साथ जितेन जोकानी, सतपाल गुप्ता, नंदू भैया एवं अमित अग्रवाल प्रमुख रूप से शामिल हुए।

नरही बाजार भी सजा 

इसी प्रकार नरही मार्केट हजरतगंज मे उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल नरही के अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह बबुआ के नेतृत्व में व्यापारियों ने नरही बाजार को सजाया तथा दुकानों पर जाकर व्यापारियों में रामध्वज का  वितरण किया। पूरे नरही बाजार को भगवा झंडों, झालरो और  होल्डिंगों से सजाया गया। इसके साथ ही ट्रांस गोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम ने बताया कि कल 18 जनवरी से अयोध्या मार्ग के सभी प्रमुख चौराहो को सजाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

Tags:    

Similar News