Lucknow Weather Today 19 May 2023: लखनऊ में बदला मौसम, आइये जाने कब होगी बारिश

Lucknow Weather Today 19 May 2023: यूपी की राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 40 के पार रह रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है महीने अंत तक पारा और ऊपर जाएगा।

Update: 2023-05-19 04:00 GMT
Lucknow Weather Today (Social Media)

Lucknow Weather Today 19 May 2023: उत्तर प्रदेश का मौसम तेजी से करवट ले रहा है। जेठ का महीना पूरे शबाब पर है। राजधानी लखनऊ में भी गर्म हवा के थपेड़े लोगों को परेशान कर रहे हैं। वहीं, प्रदेश एक अन्य हिस्सों की बात करें तो जहां एक तरफ पूर्वांचल में गर्मी अपने तेवर दिखा रही है, तो पश्चिमी यूपी में बेमौसम बारिश से पारा लुढ़ककर नीचे आया है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में बताया है कि, गुरुवार से तेज हवाओं के साथ-साथ अगले 5 दिनों तक गर्मी के तल्ख़ तेवर देखने को मिलेंगे।

राजधानी लखनऊ में बुधवार से गर्म हवाओं का जोर है। लग रहा है जैसे आसमान से आग बरस रही है। सुबह 10 बजे से धूप की तपिश लोगों को घरों में कैद रहने को मजबूर किये है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में भी गर्मी इसी तरह रहेगी। लखनऊ में शुक्रवार (19 मई) को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम 26 डिग्री के करीब रहेगा। गुरुवार को भी दिनभर तेज सतही हवाएं चलती रही। तापमान सातवें आसमान पर रहा।

हल्की बूंदाबांदी के आसार (Lucknow Me Barish Kab Hogi)

लखनऊ मौसम केंद्र की ओर से जारी चेतावनी के अनुसार, राजधानी में हल्की बरसात की संभावना है। बूंदाबांदी से अधिकतम तापमान में कमी आएगी। इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी। लखनऊ के अमौसी स्थित मौसम केंद्र के वैज्ञानिक मो. दानिश ने बताया कि, 'बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहा 'चक्रवात मोचा' (Cyclone Mocha) का कुछ असर यूपी में भी देखने को मिलेगा। वेस्ट यूपी के साथ-साथ पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी बारिश का पूर्वानुमान है। ईस्ट यूपी में 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। वहीं, वेस्ट यूपी में हवा की रफ़्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की हो सकती है। बूंदाबांदी से तापमान में एक-दो डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की जा सकती है।

मई में तापमान 46 तक पहुंचेगा (Lucknow Temrature)

मौसम विभाग ने बताया बताया है कि, अगले पांच दिनों तक गर्मी के तेवर और तीखे होंगे। प्रदेश में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। प्रयागराज में तो अभी से पारा इस आंकड़े को छू रहा है। IMD की मानें तो मई माह में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इस दौरान हल्की बारिश के आसार भी आसार हैं। लेकिन, गर्मी को बेअसर करने के लिए वो नाकाफी होंगे।

अन्य जिलों में चढ़ा पारा, बढ़ी गर्मी

राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार है। न्यूनतम तापमान भी 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रह रहा है। इसी तरह, कानपुर में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तो वाराणसी में42 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। बुंदेलखंड के झांसी में सबसे अधिक तापमान 44 डिग्री के पास रहने का अनुमान है। कमोबेश यही हाल प्रयागराज का भी है। ताजनगरी आगरा में 40 डिग्री सेल्सियस के साथ ही अन्य जिलों में भी पारा 39 डिग्री सेल्सियस से लेकर के 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रह रहा है।

Tags:    

Similar News