Lucknow News: इकाना में खेला जाएगा लखनऊ और मुंबई का मुकाबला, प्लेऑफ की राह पुख्ता करना चाहेंगे मेजबान

LSG vs MI: लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए सबसे बड़ी दिक्कत गेंदबाजी बनी हुई है। टीम के निचले क्रम के बल्लेबाज भी रन नहीं बना पा रहे हैं। कप्तान राहुल ने भी पिछले मैच के बाद यह बात कबूली। स्पिनर रवी बिश्नोई ने भी इस साल कुछ खास नहीं किया है।

Report :  Abhishek Mishra
Update: 2024-04-30 11:15 GMT

Lucknow News: लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई इकाना स्टेडियम में मंगलवार शाम को आईपीएल का एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा। लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले जाने वाले मुकाबले को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है। मुंबई इंडियंस पर जीत के साथ लखनऊ टीम की प्लेऑफ के लिए दावेदारी मजबूत हो सकेगी।

सितारों से सजी दोनों टीमें

बड़े-बड़े सितारों से सजी लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम मुंबई को कड़ी चुनौती दे सकती है। आज के मुकाबले में भी मुंबई की राह आसान नहीं लग रही है। घर पर मैच खेल रही लखनऊ आज जीत दर्ज करने के साथ अपने प्लेऑफ के दावे को और पुख्ता करना चाहेगी। लेकिन मुंबई की टीम में भी जस्प्रीत बुमराह, सुर्य कुमार यादव, रोहित शर्मा जैसे मैच विनर खिलाड़ी हैं। इसलिए एलएसजी को जीत के लिए मशक्कत करनी पड़ेगी।

खराब गेंदबाजी से परेशान लखनऊ

लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए सबसे बड़ी दिक्कत गेंदबाजी बनी हुई है। टीम के निचले क्रम के बल्लेबाज भी रन नहीं बना पा रहे हैं। कप्तान राहुल ने भी पिछले मैच के बाद यह बात कबूली। स्पिनर रवी बिश्नोई ने भी इस साल कुछ खास नहीं किया है। पिछले मुकाबलों में मुंबई इंडियंस के खिलाफ उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। इसके साथ ही चोट से उबर चुके तेज गेंदबाज मयंक यादव की वापसी की उम्मीद है। मयंक के आने से टीम की गेंदबाजी को मजबूती मिलेगी। बता दें कि लखनऊ नौ मैच में पांच जीतों के साथ पांचवे स्थान पर है।

अच्छा नहीं रहा मुंबई का सफर

अब तक आईपीएल-2024 में मुंबई इंडियंस का सफर कुछ अच्छा नहीं रहा है। टीम के नए कप्तान हार्दिक पांड्या के लिए ये सीजन बेहद खराब रहा है। मुंबई आईपीएल के प्वाइंट्स टेबल में नौवें पायदान पर है। अभी तक खेले गए नौ मुकाबलों में टीम सिर्फ तीन मैच जीत सकी है। जबकि छह मैच में मुंबई को हार का सामना करना पड़ा है।

Tags:    

Similar News