Retired IAS Wife Murder: करीबियों ने ही किया कत्ल! सेवानिवृत्त आईएएस की पत्नी की हत्या में इन पर गहराया शक

Retired IAS Wife Murder: इंदिरानगर में रहने वाले सेवानिवृत्त आईएएस देवेंद्र नाथ दुबे की पत्नी मोहिनी दुबे की बीते शनिवार को हत्या कर दी गयी थी। इसके साथ ही घर की आलमारी में रखे जेवरात और नकदी में गायब मिली थी।

Update: 2024-05-28 06:43 GMT

लखनऊ में सेवानिवृत्त आईएएस की पत्नी की हत्या व लूट का जल्द पर्दाफाश (न्यूजट्रैक)

Retired IAS Wife Murder: राजधानी के इंदिरानगर में सेवानिवृत आईएएस देवेंद्र नाथ दुबे की पत्नी मोहिनी दुबे की हत्या और लूट के मामले में पुलिस का शक करीबियों पर गहराता जा रहा है। पुलिस शुरूआत से ही इस मामले में घर के लोगों और करीबियों पर शक के आधार पर जांच कर रही थी। पुलिस को शक है कि सेवानिवृत्त आईएएस के चालकों ने ही इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया है। कई सुबूत इस ओर ही इशारा कर रहे हैं। बीते दिन पुलिस को काफी लंबे समय तक सेवानिवृत्त आईएएस के दोनों चालकों से पूछताछ की। साथ ही पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गयी नीले रंग की स्कूटी का भी पता चल गया है। पुलिस ने स्कूटी के मालिक की भी पहचान कर ली है। पुलिस जल्द ही वारदात का खुलासा कर देगी।


सीसीटीवी फुटेज में नजर आयी थी नीली स्कूटी

इंदिरानगर के सेक्टर 20 में रहने वाले सेवानिवृत्त आईएएस देवेंद्र नाथ दुबे की पत्नी मोहिनी दुबे की बीते शनिवार को हत्या कर दी गयी थी। इसके साथ ही घर की आलमारी में रखे जेवरात और नकदी में गायब मिली थी। पुलिस ने इस मामले में इलाके में लगे सभी सीसीटीवी खंगाल रहे थे। जिसके बाद पुलिस को नीली रंग की एक स्कूटी देवेंद्र नाथ दुबे के घर से बाहर जाते दिखी थी। जिसमें दो युवक सवार थे। आगे बैठे युवक ने हेलमेट लगा रखा था। वहीं स्कूटी पर पीछे बैठे युवक ने एक बैग ले रखा था। पुलिस जांच में देवेंद्र नाथ दुबे के दोनों चालकों रवि और अखिलेष की भूमिका संदिग्ध मिली। साथ ही पुलिस को कुछ अह्म सबूत भी मिले हैं। पुलिस साक्ष्यों के सत्यापन में जुटी हुई है।


स्कूटी चला रहे युवक की भी हुई पहचान, लूट ही था मकसद

पुलिस ने नीली स्कूटी के मालिक के साथ ही वारदात के वक्त स्कूटी को चला रहे युवक की भी पहचान कर ली है। बताया जा रहा है युवक सेवानिवृत्त आईएएस का करीबी है। अंदेशा जताया जा रहा है कि परिचित शख्स ही वारदात के वक्त घर पहुंचा था। तभी मोहिनी ने घर का दरवाजा खोल दिया था। यह भी शक है कि शख्स को घर में रखी चीजों की पहले से जानकारी थी। तभी उसने कमरे में रखी आलमारी से जेवरात व नकदी समेटने लगा।

इसी बीच मोहिनी कमरे में पहुंच गयी। उनके विरोध करने और पहचान हो जाने पर पकड़े जाने के डर से मोहिनी की हत्या कर दी गयी। हत्या के बाद डर के चलते शख्स जितना सामान बटोरे थे। उसे लेकर भाग निकले। वह 90 लाख की नकदी खोज नहीं सके। यह भी पता चला है कि वारदात को अंजाम देने के बाद भागते समय पहचान छुपाने के लिए बदमाशों ने अपने कपड़े भी बदले थे। हालांकि इस घटना को अंजाम देने में कितने लोग शामिल थे। कौन इस घटना का मास्टर माइंड है। इसका पता पुलिस करने में जुटी हुई है।


पर्दे के पीछे कोई और तो नहीं

हालांकि पुलिस को सेवानिवृत्त आईएएस की पत्नी की हत्या और लूट के मामले में चालकों पर शक के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है। लेकिन पुलिस यह भी पता करने में लगी है कि कहीं वारदात के साजिशकर्ता पर्दे के पीछे तो नहीं हैं। पुलिस सभी घरवालों और नौकरों के मोबाइल के कॉल डिटेल और लोकेशन भी चेक कर रही है।

Tags:    

Similar News