Lucknow News: अकबरनगर के लोग आज करेंगे सत्याग्रह उपवास, सरकार से की ये मांग

Lucknow News: अकबरनगर के लोगों के साथ सरकार ने बेहद अन्यायपूर्ण व्यवहार किया है। पूरे क्षेत्र को खाली कराकर जिस तरह से बुलडोजर चलाया गया।

Update: 2024-07-20 07:09 GMT

लखनऊ के अकबरनगर के लोग आज करेंगे सत्याग्रह उपवास (न्यूजट्रैक)

Lucknow News: राजधानी के अकबरनगर के लोग आज बसंत कुंज कॉलोनी में अपनी जमीन को वापस लेने और मुआवजा पाने के लिए एक दिवसीय सत्याग्रह उपवास करेंगे। लखनऊ संघर्ष समिति के संयोजक मंडल के सदस्य इमरान राजा ने बताया कि अकबरनगर के लोगों के साथ सरकार ने बेहद अन्यायपूर्ण व्यवहार किया है। पूरे क्षेत्र को खाली कराकर जिस तरह से बुलडोजर चलाया गया।

वह अकबरनगर में सालों से रह रहे लोगों के साथ घोर अन्याय को दर्शाता है। सरकार के इस पक्षपातपूर्ण रवैये के चलते हजारों लोग बेघर हो गये और लोगों का रोजगार भी छीन गया। आज स्थिति बेहद दयनीय है। अकबरनगर में रहने वाले परिवार भुखमरी की हालत में अपनी जिंदगी जी रहे हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि अब सरकार स्वयं यह मान रही है कि केवल 35 मीटर क्षेत्र में ही कुकरैल रिवर फ्रंट का निर्माण होना है। कुकरैल नदी के दोनों तरफ 50 मीटर फ्लड प्लेन जोन की कोई आवश्यकता है और न ही कोई प्रस्ताव है। इसके बावजूद भी अकबरनगर में 500 मीटर दूर बसे लोगों के घरों पर बुलडोजर चला दिया गया।

अपने आशियाने को खोने के बाद अकबरनगर में रहने वाले लोग एक दिवसीय सत्याग्रह उपवास करेंगे और सीएम योगी आदित्यनाथ से न्याय के लिए गुहार लगायेंगे। एक दिवसीय सत्याग्रह उपवास कर लोग सरकार से अपनी जमीन को वापस लेने और मुआवजा पाने के लिए सरकार से मांग करेंगे।  

लखनऊ का अकबरनगर अब कहलाएगा सौमित्र वन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को राजधानी लखनऊ के कुकरैल नदी के किनारे स्थित अकबरनगर में बनाये गये सौमित्र वन में पौधरोपण जन अभियान-2024 का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भी पौधरोपण किया। इस अभियान के तहत ’’एक पेड़ मां के नाम’’ लगाने का भी आह्वान किया गया।

पौधरोपण जन अभियान-2024 एक जुलाई से 30 सितंबर तक चलेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले जहां पर अतिक्रमण कर अकबरनगर बनाया गया था। आज वहां पर पौधरोपण कर प्रभु श्रीराम के छोटे भाई लक्ष्मण के नाम से सौमित्र वन स्थापित किया गया है।

Tags:    

Similar News