UP Monsoon Session: विधानसभा सदन में दिखा अनोखा नजारा, राजा भइया ने छुए CM योगी के पैर

UP Monsoon Session: विधानसभा सदन में पहले से मौजूद कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भइया भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष पहुंच गये। उन्होंने भी आगे बढ़कर सीएम योगी के पैर छुए।

Update: 2024-07-29 10:12 GMT

राजा भइया ने छुए सीएम योगी के पैर (सोशल मीडिया)

UP Monsoon Session: उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो गया है। सत्र के पहले ही दिन सदन में एक ऐसा नजारा देखने को मिला। जिसने सभी को हैरत में डाल दिया। हुआ यूं कि सत्र में भाग लेने के लिए जा रहे सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सामना अचानक प्रतापगढ़ के कुंडा विधानसभा क्षेत्र के विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भइया से हुआ। तो राजा भइया ने पहले बड़े ही सत्कार के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ का अभिवादन किया और फिर सम्मान के साथ उनके पैर छुए। हालांकि यह दृश्य देख वहां मौजूद विधानसभा के सदस्य और अन्य लोग चौंक गये।

सोमवार को यूपी विधानसभा का मानसून सत्र की शुरूआत हो चुकी है। सोमवार को सत्र की शुरूआत होने के बाद सदन जा रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जैसे विधानसभा पहुंचे। वहां पहले से मौजूद विधायक उनका अभिवादन करने के लिए खड़े हो गये। हर कोई मुख्यमंत्री को प्रणाम और चरण स्पर्श कर रहा था।

इसी दौरान विधानसभा सदन में पहले से मौजूद कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भइया भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष पहुंच गये। उन्होंने भी आगे बढ़कर सीएम योगी के पैर छुए। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने भी हाथ जोड़कर राजा भइया का अभिवादन स्वीकार किया। यह दृश्य यूं तो विधानसभा सदन में आम है। लेकिन राजा भइया को सीएम योगी के चरण स्पर्श करते देख सभी थोड़ा हैरान रह गये। सोषल मीडिया पर भी इसका वीडियो वायरल हो रहा है।

इससे पहले भी राजा भैया ने सीएम योगी के छुए थे पांव

हालांकि यह कोई पहला अवसर नहीं है। जब रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भइया ने सीएम योगी आदित्यनाथ के चरण स्पर्ष किये हों। इससे पहले अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में पहुंचे राजा भइया ने मुख्यमंत्री के चरण स्पर्श किये थे। राजा भइया को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सम्मिलित होने का निमंत्रण दिया गया था।

जिसे स्वीकर कर राजा भइया अयोध्या पहुंचे थे। यहां मंदिर की सीढ़ियों पर राजा भइया और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भेंट हो गयी थी। इस दौरान राजा भइया ने आगे बढ़कर मुख्यमंत्री के पैर छुए थे। जिस पर सीएम योगी ने भी राजा भइया के कंधे पर हाथ रखकर उन्हें आशीर्वाद दिया और हाथ जोड़कर उनका अभिवादन स्वीकार किया था।

Tags:    

Similar News