Lucknow News: अखिलेश यादव ने बंथरा हत्याकांड पर उठाए सवाल, बोले- भाजपा के लोग शामिल हैं

Lucknow News: सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि, बलिया का मामला सिर्फ एक घटना है। पूरे प्रदेश में यही हाल है। प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है।

Report :  Santosh Tiwari
Update: 2024-07-26 08:22 GMT

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Pic: Social Media)

Lucknow News: प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय पर प्रेस वार्ता कर प्रदेश की भाजपा सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने बंथरा हत्याकांड से लेकर, बलिया में घूसखोरी करने वाले पुलिसकर्मियों समेत विभिन्न मुद्दों पर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा।

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि, बलिया का मामला सिर्फ एक घटना है। पूरे प्रदेश में यही हाल है। प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। अखिलेशने कहा लग रहा है इस बार सरकार के बुलडोजर की चाभी खो गई है। इस वजह से अब तक न उनके घरों पर बुलडोजर चला है और न ही उनकी गिरफ्तारी की है। आगे उन्होंने ड्रोन व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि आजकल इनके नेता मंत्रियों ने ड्रोन से निगरानी करने का नया तरीका निकाला है। अस्पताल में व्यवस्थाएं देखने जाते हैं तो ड्रोन लेकर जाते हैं। आखिर अस्पताल की व्यवस्थाएं देखने के लिए ड्रोन की जरूरत क्या है। इन्होंने प्रदेश में एक भी जिला अस्पताल तक नहीं बनाया है। भाजपा ने हर व्यवस्था सिर्फ खराब की है। गरीब को कहीं भी पूरा इलाज नहीं मिल रहा है। इस दौरान उन्होंने केशव मौर्य और सरकार के बीच जारी खींचतान पर भी जमकर चुटकी ली।

Tags:    

Similar News