Lucknow News: लेटलतीफ कर्मचारियों को सचिवालय देगा नोटिस, निकाला गया हाजिरी का डेटा

Lucknow News: सचिवालय ने एक जुलाई से लेकर 15 सितंबर के बीच की बॉयोमैट्रिक हाजिरी का डेटा निकल लिया है। इस डेटा के आधार पर देर से दफ्तर आने वाले कर्मचारियों को नोटिस जारी किया जाएगा।

Update:2024-09-16 12:59 IST

लेटलतीफ कर्मचारियों को सचिवालय देगा नोटिस (न्यूजट्रैक)

Lucknow News: सचिवालय में 60 फीसदी से ज्यादा कर्मचारी रोजाना देर से दफ्तर पहुंचते हैं। देर से दफ्तर आने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सचिवालय प्रशासन द्वारा अब सख्त एक्शन लिया जाएगा। सचिवालय ने एक जुलाई से लेकर 15 सितंबर के बीच की बॉयोमैट्रिक हाजिरी का डेटा निकल लिया है। इस डेटा के आधार पर देर से दफ्तर आने वाले कर्मचारियों को नोटिस जारी किया जाएगा।

सचिवालय प्रशासन ने लेट लतीफ कर्मचारियों को सबक सिखाने और कार्यक्षमता में सुधार करने के लिए यह निर्णय लिया है। लेट से कार्यालय पहुंचने वाले कर्मचारियों को नोटिस देने के लिए सोमवार को अवकाश के दिन भी सचिवालय खुला है। उल्लेखनीय है कि कार्यालय पहुंचने का समय सुबह 09.30 बजे निर्धारित है। लेकिन अधिकतर कर्मचारी 10 बजे के बाद ही दफ्तर पहुंचते हैं। वहीं 30 फीसदी से ज्यादा कर्मचारी लेट से कार्यालय पहुंचते हैं और बॉयोमैट्रिक हाजिरी भी नहीं लगाते। 

योगी सरकार ने सचिवालय समेत सभी विभागों में तय समय पर कर्मचारियों को दफ्तर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। लेकिन इसके उलट सचिवालय के अधिकतर कर्मचारी सरकार के निर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं। वह देर से दफ्तर पहुंचते हैं। वहीं कुछ कर्मचारी तो देर से पहुंचने के बाद भी बॉयोमैट्रिक हाजिरी भी नहीं लगाते हैं। सचिवालय के 60 फीसदी से अधिक कर्मचारी रोजाना देरी से ही दफ्तर पहुंचते हैं। बायोमीट्रिक अटेंडेंस सिस्टम के आंकड़ों से यह बात साफ हो गयी है।

नियम के मुताबिक, सचिवालय के सभी कर्मचारियों को सुबह 9.30 बजे कार्यालय पहुंचना होता है। ग्रेस पीरियड के आधार पर उन्हें 20 मिनट अतिरिक्त दिए जाते हैं। इस तरह यदि कोई कर्मचारी सुबह 9ः50 बजे तक कार्यालय पहुंच जाता है तो देरी नहीं मानी जाती है। लेकिन अधिकतर कर्मचारी नियत समय के बाद ही कार्यालय पहुंच रहे हैं। यह स्थिति कमोबेश हर रोज ही बनी रहती है।

बॉयोमैट्रिक हाजिरी में भी लापरवाही

सचिवालय में अधिकतर कर्मचारी देर से रही नहीं पहुंचते। 30 फीसदी ऐसे कर्मचारी भी हैं जो लेट से कार्यालय पहुंचने के बाद बॉयोमैट्रिक हाजिरी भी नहीं लगाते। सचिवालय में कर्मचारियों की इस लापरवाही पर प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। कर्मचारियों को सबक सिखाने के लिए सचिवालय प्रशासन देर से कार्यालय पहुंचने वाले लोगों का डेटा निकाल रहा है। सोमवार को अवकाश के दिन भी सचिवालय खुला रहा ताकि लेटलतीफ कर्मचारियों को नोटिस जारी किया जा सके।

Tags:    

Similar News