Lucknow Crime News: गोसाईगंज में छह साल के मासूम का अपहरण, CCTV में कैद हुई घटना, पिता पर लगा आरोप

Lucknow Crime News: गोसाईगंज कस्बे में मंगलवार को एक छह वर्षीय बच्चे का स्कूल से अपहरण हो जाने के बाद सनसनी फैल गयी। मासूम बच्चे के अपहरण के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

Update: 2024-07-16 08:44 GMT

लखनऊ के गोसाईगंज में छह साल के मासूम का अपहरण (न्यूजट्रैक)

Lucknow Crime News: राजधानी के गोसाईगंज कस्बे में मंगलवार को एक छह वर्षीय बच्चे का स्कूल से अपहरण हो जाने के बाद सनसनी फैल गयी। मासूम बच्चे के अपहरण के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची मामले की छानबीन में जुटी हुई है। वहीं बच्चे की मां ने पिता और उसके दोस्तों पर बेटे के अपहरण करने का आरोप लगाया है। 

सीसीटीवी कैमरे में चिल्लाता दिखा मासूम

मिली जानकारी के अनुसार गोसाईगंज कस्बे में महिला अपने छह साल के बेटे के साथ रहती है। मंगलवार सुबह वह अपने बेटे को स्कूल छोड़कर आयी थी। दोपहर में जब स्कूल की छुट्टी तो वह अपने बेटे को लेने स्कूल पहुंची। लेकिन बेटे का कहीं भी पता नहीं चल सका। इसके बाद महिला ने स्कूल प्रशासन से इसकी शिकायत की। जिसके बाद सीसीटीवी कैमरे की चेक किया गया। जिसमें मासूम का अपहरण होते देखा गया।

सीसीटीवी कैमरे में साफ नजर आ रहा है कि एक व्यक्ति मासूम बच्चे को अपने साथ जबरदस्ती ले जा रहा है। इस दौरान मासूम ने इसका विरोध किया और शोर मचाया। मासूम की मां ने अपने पति और उसके दोस्तों पर बेटे का अपहरण करने का आरोप लगाया है। साथ ही महिला ने स्कूल प्रशासन पर भी गंभीर आरोप लगाया है।

महिला ने बताया कि उसका पति के साथ तलाक हो चुका है। बेटे की कस्टडी के लिए कोर्ट में केस चल रहा है। बेटे से न मिलने देने के चलते पति काफी नाराज था। महिला ने बताया कि इसी वजह से पति ने बेटे का स्कूल से अपहरण किया है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

Tags:    

Similar News