Lok Sabha Elections 2024: सपा ने जारी की लोकसभा प्रत्याशियों की तीसरी सूची, TMC के लिए छोड़ी भदोही सीट

Lok Sabha Elections 2024: समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की है। सपा ने सात प्रत्याषियों की सूची जारी की है।

Update: 2024-03-15 12:43 GMT

सपा ने लोकसभा प्रत्याशियों की जारी की तीसरी सूची (सोशल मीडिया)

Lok Sabha Elections 2024: समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की है। सपा ने सात प्रत्याशियों की सूची जारी की है। इसमें छह सीटों पर पार्टी ने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। वहीं भदोही लोकसभा सीट को तृणमूल कांग्रेस के लिए छोड़ दी है।

सपा ने बिजनौर लोकसभा सीट पर यषवीर सिंह, नगीना से मनोज कुमार, मेरठ से भानु प्रताप सिंह (एडवोकेट), अलीगढ़ से बिजेंद्र सिंह, हाथरस से जसवीर बाल्मिकी और लालगंज से दरोगा सरोज को उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं भदोही लोकसभा सीट को इंडिया गठबंधन के सहयोगी तृणमूल कांग्रेस के लिए छोड़ दिया है।

Tags:    

Similar News