UP Paper Leak Case: यूपी में पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा, अब तक 396 आरोपी गिरफ्तार

UP Police Paper Leak Case: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एसटीएफ को बड़ी सफलता मिली है।

Update: 2024-03-15 08:08 GMT

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा मामले में एसटीएफ ने मास्टरमाइंड को किया गिरफ्तार (सोशल मीडिया) 

UP Police Paper Leak Case: यूपी पुलिस कांस्टेबल और उत्तर प्रदेश लोकसभा आयोग की आरओ-एआरओ भर्ती परीक्षा में पेपर लीक करने वाले रैकेट का पर्दाफाश हो गया है। प्रदेश के पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पेपर लीक मामले में अब तक 396 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गये आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

उन्होंने बताया कि पुलिस कांस्टेबल भर्ती में पेपर लीक कराने में ट्रांसपोर्ट एजेंसी के कर्मचारियों की भी संलिप्तता थी। एजेंसी के कर्मचारियों शिवम गिरि, रोहित पांडेय व अभिषेक गुप्ता की मदद से पेपर लीक किया गया था। पेपर लीक कराने वाले गैंग ने सीधे ट्रांसपोर्ट कंपनी से संपर्क किया था। पुलिस ने मामले के मास्टर माइंड सहित 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि गाजियाबाद से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं चौथे आरोपी से पूछताछ की जा रही है, जो पटना में डॉक्टर है। इसके साथ ही यूपी एसटीएफ ने मास्टरमाइंड राजीव नयन मिश्रा उर्फ राहुल मिश्रा सहित 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजीव नयन मिश्रा यूपीटीईटी पेपर लीक मामले का भी मास्टरमाइंड है।

Tags:    

Similar News