Lucknow News: कचहरी से पुलिस को चकमा दे फरार हुआ बंदी, दो सिपाही सस्पेंड

Lucknow News: राजधानी के आशियाना के सालेहनगर के रहने वाले सलमान पर लूट, चोरी और गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज है। शुक्रवार को इन तीनों मामलों में सलमान की पेषी होनी थी।

Newstrack :  Network
Update: 2024-07-13 05:50 GMT

लखनऊ में कचहरी से पुलिस को चकमा दे फरार हुआ बंदी (सोशल मीडिया)

Lucknow News: राजधानी में बीते शुक्रवार को जेल से पेशी के लिए कचहरी लाया गया एक बंदी पुलिस वालों की आंखों में धूल झोंक फरार हो गया। बंदी के फरार होने पर अभिरक्षा में तैनात दो सिपाहियों के हाथ पांव फूल गये। दोनों ने लगभग चार घंटे तक बंदी की तलाश की और मामले को दबोय रखा। जब काफी खोजबीन के बाद भी बंदी नहीं मिला तब दोनों सिपाहियों ने अफसरों को जानकारी दी। इस मामले में सख्त कार्यवाही करते हुए दोनों सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गयी है। फरार बंदी के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार राजधानी के आशियाना के सालेहनगर के रहने वाले सलमान पर लूट, चोरी और गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज है। शुक्रवार को इन तीनों मामलों में सलमान की पेशी होनी थी। पुलिस लाइन से सिपाही अरशद और रवि कुमार की अभिरक्षा में बंदी सलमान को कचहरी लाया गया था। दोपहर जब बंदी को कचहरी लॉकअप ले जाया जा रहा था। तभी सलमान अभिरक्षा में तैनात दोनों सिपाहियों को चकमा देकर मौके से भाग निकला।

दोनों सिपाही काफी देर तक सलमान को ढूंढते रहे। लगभग चार घंटे तक तलाश के बाद भी जब सलमान का कहीं पता नहीं चला तब दोनों सिपाहियों ने अफसरों के बंदी के फरार होने की जानकारी दी। डीसीपी पश्चिम दुर्गेश कुमार के अनुसार बंदी के फरार होने के मामले में वजीरगंज थाने में सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। रिपोर्ट डीसीपी मुख्यालय को भेजी गई है। रिपोर्ट के आधार पर दोनों सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया गया है।

Tags:    

Similar News