Lucknow Crime News: भाजपा नेता की बेटी के अपहरण का प्रयास, मुकदमा दर्ज कर जाँच में जुटी पुलिस

Lucknow Crime News: दोपहर में स्कूल से वापस आते समय बाइक सवार दो आरोपियों ने काफी दूर तक पीड़िता की पीछा किया और उसे बहला कर अपने साथ ले जाने का प्रयास किया।

Report :  Santosh Tiwari
Update: 2024-07-18 15:30 GMT

सीसीटीवी में कैद हुई घटना। Photo- Newstrack 

Lucknow Crime News: मड़ियांव थाना क्षेत्र में भाजपा नेता विमलेश कुमार सिंह की बेटी के अपहरण का असफल प्रयास की घटना सामने आई है। दोपहर में स्कूल से वापस आते समय बाइक सवार दो आरोपियों ने काफी दूर तक पीड़िता की पीछा किया और उसे बहला कर अपने साथ ले जाने का प्रयास किया। हालाँकि लड़की के विरोध करने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। फ़िलहाल पिता की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार विमलेश कुमार सिंह भारतीय जनता पार्टी में क्षेत्रीय मंत्री हैं और फैजुल्लागंज इलाके में अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनकी बेटी शुभी सिंह पास के ही एक निजी स्कूल में कक्षा 5 की छात्रा है। मंगलवार की दोपहर करीब 1:40 बजे वह छुट्टी के बाद अपने घर जा रही थी। इसी बीच एक बाइक पर सवार दो आरोपी शुभी का पीछा करने लगे। मौका देखकर दोनों शुभी के पास आए और उससे साथ चलने की बात कहने लगी। शुभी ने जब मना किया तो दोनों वापस लौट गए। कुछ ही मिनट बाद फिर दोनों वापस लौटे और शुभी से साथ चलने की बात कही। इस पर शुभी ने दोनों को वहाँ से जाने के लिए कहा। इसके बावजूद दोनों शुभी का पीछा करते रहे। लोगों के आवागमन के चलते काफी देर पीछा करने के बावजूद जब वह शुभी को साथ नहीं ले जा सके तो मौके से फरार हो गए। घर पहुँच कर पूरी वारदात बेटी ने अपनी मां से बताई। इसके बाद उन्होंने विमलेश को घटना की जानकारी दी। गुरुवार को विमलेश अपने अन्य साथियों के साथ मड़ियांव थाने पहुंचे और पूरे मामले की शिकायत उन्होंने पुलिस से की है। पुलिस ने विमलेश की तहरीर पर BNS की धारा 137 के तहत मुकदमा दर्ज कर जाँच पड़ताल शुरू कर दी है।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

दो बाइक सवारों द्वारा शुभी का अपहरण किए जाने की घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज में दोनों बाइक सवार शुभी के आगे निकलने के बाद उसका पीछा करने के लिए बाइक मोड़ते हुए नजर आ रहे हैं। फ़िलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर मामले की जाँच में जुट गई है। 

Tags:    

Similar News