UP Assembly: सीएम ने की विधायक दल की बैठक, योगी ने चार नए मंत्रियों का कराया परिचय, विपक्ष सत्र बढ़ाने की मांग पर

UP Assembly Session: विधानसभा की कार्यवाही में शामिल होते ही सीएम योगी ने सबसे पहले अपने चार मंत्रियों का अन्य सदस्यों की परिचय करवाया है। सीएम ने कहा कि,सरकार जनता के सभी मुद्दों के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।

Newstrack :  Network
Update: 2024-07-29 06:32 GMT

यूपी विधानसभा परिसर पर सत्र में शामिल होने से पहले प्रेस को संबोधित करते सीएम योगी (फोटो क्रेडिट: आशुतोष त्रिपाठी)

UP Assembly Session: उत्तर प्रदेश में विधानसभा में 29 जुलाई, सावन के दूसरे सोमवार से मानसून सत्र की शुरुआत हो गई है। यह मानसून सत्र पांच दिवसीय है। इस बार का मानसून सत्र कुछ अगल दिखेगा। नेता सदन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने इस बार प्रतिनेता प्रतिपक्ष की भूमिका में अब अखिलेश यादव नहीं बल्कि माता प्रसाद पांडेय दिखेंगे। नेता प्रतिपक्ष की भूमिका में आते ही माता प्रसाद पांडेय ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिये हैं। उन्होंने योगी सरकार से मानसूत्र को पांच दिन और बढ़ाने को कहा है। उधर, मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा के मानसून सत्र से पहले विधायक दल की बैठक की। बैठक में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद रहे। बैठक खत्म होने के बाद सीएम मानूसत्र की कार्यवाही में भाग लिया है।

सरकार जनता के सभी मुद्दों के समाधान के लिए प्रतिबद्ध'

मानसून सत्र में शामिल होने से पहले सीएम योगी ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हो रहा है। उत्तर प्रदेश ने फरवरी में अपना बजट पारित किया था, मानसून सत्र में पहली अनुपूरक मांग सत्र में पेश की जाएगी। उत्तर प्रदेश देश की उभरती अर्थव्यवस्था की राह पर आगे बढ़ रहा है। पीएम मोदी के नेतृत्व में पिछले सात वर्षों में उत्तर प्रदेश ने नई ऊंचाइयों को छुआ है। मैं सभी जनप्रतिनिधियों से सदन के सुचारू संचालन में अपना योगदान देने का आग्रह करता हूं। सरकार जनता के सभी मुद्दों के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार सत्र में उठाए गए सभी मुद्दों के प्रति जवाबदेह होगी।

नवनिर्मित समिति कक्ष का सीएम योगी ने विधानसभा में उद्धाटन किया (फोटो क्रेडिट: आशुतोष त्रिपाठी) 

सीएम ने नए मंत्रियों का करावा परिचय

विधानसभा की कार्यवाही में शामिल होते ही सीएम योगी ने सबसे पहले अपने चार मंत्रियों का अन्य सदस्यों की परिचय करवाया है। सीएम ने ओपी राजभर, अनिल कुमार, दारा सिंह चौहान और सुनील शर्मा का सदन में परिचय करवाया है।

विधानसभा सदस्यों के साथ एक पुस्तक का विमोचन करते हुए सीएम योगी (फोटो क्रेडिट: आशुतोष त्रिपाठी) 

पीडीए के साथ बड़ा विश्वासघात

बैठक में जाने से पहले उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यह सत्र से पहले भारतीय जनता पार्टी की विधान मंडल बैठक है। माता प्रसाद पाडंये को नेता प्रतिपक्ष बनाने जाने पर उप मुख्यमंत्री मौर्य ने अखिलेश यादव पर कड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव की सच्चाई लोगों के सामने आ गई है। पीडीए एक बड़ा विश्वासघात है। माता प्रसाद पांडेय को विपक्ष का नेता चुने जाने पर मौर्य ने कहा कि हम व्यक्तिगत रूप से माता प्रसाद पांडेय का सम्मान करते हैं। हम उन्हें विपक्ष का नेता बनाए जाने पर बधाई देते हैं, लेकिन अखिलेश यादव बेनकाब हो गए हैं। उन्होंने पीडीए के नाम पर लोगों को गुमराह करके वोट लिए थे, उस वर्ग से आने वाले लोगों को बड़ी उम्मीदें हैं, लेकिन अखिलेश यादव ने उनकी उम्मीदों पर वार किया है। भाजपा नेता जेपीएस राठौर ने कहा कि समाजवादी पार्टी या कांग्रेस के विपरीत भारतीय जनता पार्टी से कोई भी अपनी राय व्यक्त कर सकता है और मुख्यमंत्री बनने का सपना देख सकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक सिद्धांतों का पालन करती है।

 यूपी विधानसभा के मानसून सत्र की कार्यवाही में भाग लेने जाते सीएम योगी (फोटो क्रेडिट: आशुतोष त्रिपाठी) 

माता प्रसाद पांडेय का विधानसभा अध्यक्ष ने किया स्वागत

अब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका में अखिलेश यावद की जगह माता प्रसाद पांडेय दिखाई देंगे। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्य्क्ष अखिलेश यादव ने विधानसभा नेता प्रतिपक्ष की भूमिका के लिए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक माता प्रसाद पांडेय को चुना है। इससे पहले इस भूमिका के लिए इंद्रजीत सरोज, रामअचल राजभर और तूफानी सरोज का नाम चल रहा था, लेकिन अखिलेश ने विधानसभा में अपना उत्तराधिकारी के रूप में पूर्वांचल के ब्राह्मण चेहरे माता प्रसाद पांडेय को चुना है। बता दें कि इससे पहले विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका में अखिलेश यादव थे, लेकिन इस बार कन्नौज से सांसद चुने जाने के बाद से विधानसभा सदस्य से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद नेता प्रतिपक्ष की सीट खाली हो गई थी। उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने समाजवादी पार्टी के नेता माता प्रसाद पांडेय का स्वागत किया, जिन्हें सदन में विपक्ष का नेता नियुक्त किया गया है।

नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय का सदन में स्वागत करते हुए सीएम योगी (फोटो क्रेडिट: आशुतोष त्रिपाठी) 


Tags:    

Similar News