UP विधान परिषद की 13 सीटों के लिए 21 मार्च को चुनाव, 4 मार्च को जारी होगी अधिसूचना

UP MLC Election 2024 : उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की 13 सीटों के लिए 21 मार्च, 2022 को मतदान होगा। चुनाव के लिए अधिसूचना 4 मार्च को जारी होगी।;

Written By :  aman
twitter icon
Update:2024-02-23 15:50 IST
UP MLC Election 2024

उत्तर प्रदेश विधान सभा (Social Media)

  • whatsapp icon

UP Vidhan Parishad Election: उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की 13 सीटों के लिए 21 मार्च, 2022 को मतदान होगा। चुनाव के लिए अधिसूचना 4 मार्च को जारी होगी। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से शुक्रवार (23 फरवरी) को विधान परिषद की खाली हो रही सीटों को भरने के लिए चुनाव कार्यक्रम जारी किया गया है।

यूपी विधान परिषद चुनाव के लिए नामांकन पत्र भरने की अंतिम तारीख 11 मार्च निर्धारित की गई है। 12 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 14 मार्च तक प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकेंगे। वहीं, 21 मार्च को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। इसी दिन शाम 5 बजे के बाद मतगणना होगी। आपको बता दें, 13 सदस्यों का कार्यकाल 5 मई, 2024 को खत्म हो रहा है। 

स्वामी प्रसाद के इस्तीफे से खाली सीट पर भी चुनाव जल्द

हाल ही में स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) ने भी विधान परिषद (एमएलसी) सीट छोड़ दी है। उस पर भी अधिसूचना 20 फरवरी से ही जारी है। उस सीट पर कभी भी चुनाव हो सकता है। 

ये हैं यूपी के 13 एमएलसी सदस्य :

- यशवंत सिंह (Yashwant Singh, BJP) 

- विजय बहादुर पाठक (Vijay Bahadur Pathak, BJP)

- विद्यासागर सोनकर (Vidyasagar Sonkar, BJP)

- डॉ. सरोजिनी अग्रवाल (Dr. Sarojini Agarwal, BJP)

- नरेश चंद्र उत्तम (Naresh Chandra Uttam, SP) 

- भीमराव अंबेडकर (Bhimrao Ambedkar, BSP)

- आशीष पटेल (Ashish Patel, Apna Dal S)

- अशोक कटारिया (Ashok Katariya, BJP)

- अशोक धवन (Ashok Dhawan, BJP) 

- बुक्कल नवाब (Bukkal Nawab, BJP) 

- महेंद्र कुमार सिंह (Mahendra Kumar Singh, BJP) 

- मोहसिन रजा (Mohsin Raza, BJP) र्मला पासवान (भाजपा)

- निर्मला पासवान (Nirmala Paswan, BJP) 




Tags:    

Similar News