Lucknow Traffic: लखऩऊ को जाम के झाम से मिलेगी मुक्ति! ई-रिक्शा का जोनवार कलर कोड निर्धारित

Lucknow Traffic: संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था उपेंद्र कुमार अग्रवाल ने 23761 ई रिक्शा चालकों व उनके मालिकों को लॉटरी के जरिये जोन का आवंटन किया। सबसे ज्यादा 15 हजार ई रिक्शा ग्रामीण इलाकों में चलाए जाएंगे।

Report :  Jugul Kishor
Update:2024-06-12 09:06 IST

Lucknow Traffic (Pic: Social Media)

Lucknow Traffic: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ई-रिक्शा की संख्या बढ़ती जा रही है, जिस वजह से लोगों को जाम के झाम में फंसकर समस्याओं का सामना करना पड़ता है। हालांकि, लखनऊ वासियों को जाम से मुक्ति दिलाने और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए संयुक्त पुलिस आयुक्त काननू व्यवस्था उपेंद्र कुमार अग्रवाल ने नई व्यवस्था लागू की है। उन्होने लखनऊ में ई-रिक्शा के जोनवार संचालन की व्यवस्था लागू की है।

23761 ई रिक्शा का लॉटरी से हुआ आवंटन

संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था उपेंद्र कुमार अग्रवाल ने 23761 ई रिक्शा चालकों व उनके मालिकों को लॉटरी के जरिये जोन का आवंटन किया। सबसे ज्यादा 15 हजार ई रिक्शा ग्रामीण इलाकों में चलाए जाएंगे। संयुक्त पुलिस आयुक्त ने बताया कि वर्तमान में राजधानी में 53,361 ई रिक्शा पंजीकृत हैं, जो परमिट व्यवस्था से मुक्त हैं। चारबाग रेलवे स्टेशन, चरक चौराहा, अवध चौराहा, पॉलीटेक्निक चौराहा आदि इलाकों में सबसे ज्यादा ई रिक्शा हैं। इनका रूट निर्धारित न होने से यातायात प्रभावित हो रहा था। इसी लिए जोनवार संचालन की योजना बनाई गई। ई रिक्शा चालकों को निशुल्क फॉर्म वितरित कर नाम पता और तीन जोन का विकल्प मांगा गया। पूरी राजधानी को सहायक पुलिस आयुक्त के क्षेत्र के अनुसार 16 सर्किल में बांटा गया। हर सर्किल में लगभग तीन थाने हैं। कई जोन में मांग अधिक होने के कारण लॉटरी व्यवस्था से आवंटन किया गया है। अभी तक कुल 26,890 फॉर्म भरे गए थे, जिनमें 23,761 सही पाए गए। रूट आवंटन एक वर्ष के लिए मान्य होगा। एक साल बाद फिर से लॉटरी से आवंटन किया जाएगा

शहरी क्षेत्र में एक जोन के लिए 500 ई रिक्शा की सीमा निर्धारित की गई है। इससे अधिक संख्या होने पर द्वितीय विकल्प वाला जोन आवंटित किया गया। जो ई-रिक्शा चालक अभी बचे हैं उन्हें आवंटन किया जाएगा। जोन आवंटन के बाद चालकों को एक माह का समय दिया जाएगा। इस अवधि में सभी चालक अपना कलर कोटेड स्टीकर लखनऊ पुलिस की वेबसाइट http://lucknowpolice.up. gov.in से डाउनलोड कर ई रिक्शा में चिपकाएंगे। पांच पुलिस उपायुक्त के पांच प्रमुख कलर (लाल, हरा, नीला, काला, पीला) स्टीकर के ऊपरी भाग में होंगे। वहीं, संबंधित जोन के सहायक पुलिस आयुक्त का कलर स्टीकर के बचे हुए आधे भाग पर होगा। चालक या वाहन स्वामी कोई समस्या आने पर हेल्पलाइन नंबर 9454405155 व 7309979797 पर फोन कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं। 

जोन   -  थाना    -                                    कलर कोड

01 - गोमतीनगर, गोमतीनगर विस्तार - हरा, बैंगनी

02 - विभूतिखंड, चिनहट, बीबीडी           - हरा, नीला

03- आलमबाग, आशियाना, कैंट, पीजीआई - हरा, ग्रे

04- चौक, वजीरगंज, ठाकुरगंज        - पीला, बैंगनी

05 - बाजारखालार, सआदतगंज, तालकटोरा - पीला, नीला

06- मानकनगर, पारा, काकोरी, दुबग्गा - पीला, ग्रे

07- मलिहाबाद, माल, रहीमाबाद - पीला, लाल

08 - अलीगंज, जानकीपुरम, मड़यांव - काला, पीला

09 - सैरपुर, बीकेटी, इटौंजा, महिगवां - काला, नीला

10 - गुडंबा, गाजीपुर, इंदिरानगर, विकासनगर - काला, लाल

11- गोसाईंगंज, सुशांत गोल्फ सिटी - लाल, बैंगनी

12- मोहनलालगंज, नगराम, निगोहां - लाल, नीला

13 - कृष्णाानगर, सरोजनीनगर, बंथरा, बिजनौर - लाल, ग्रे

14 - हसनगंज, महानगर, मदेयगंज - नीला, लाल

15 - हजरतगंज, गौतमपल्ली, हुसैनगंज - नीला,हरा

16 - कैसरबाग अमीनाबाद, नाका - नीला-पीला

 

Tags:    

Similar News