Lucknow News: लूटा चुनाव संपन्न, डॉ. आरबी सिंह मून अध्यक्ष और डॉ. अनित्य गौरव बने महामंत्री

Lucknow News: लखनऊ विश्वविद्यालय शिक्षक संघ चुनाव के लिए आज यानी शनिवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक पुराने परिसर में स्थित स्टाफ क्लब में मतदान हुआ।

Update: 2023-04-29 18:30 GMT
डॉ. आरबी सिंह मून अध्यक्ष और डॉ. अनित्य गौरव चुनें गए महामंत्री(Pic: Newstrack)

Lucknow University: लखनऊ विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (LUTA) के नए पदाधिकारी चुन लिए गए हैं। अध्यक्ष पद के लिए डॉ. आर. बी. सिंह मून, उपाध्यक्ष पद के लिए प्रो. राम मिलन, डॉ. ओ.पी. शुक्ला, डॉ. एस अरशद अली जाफरी, महासचिव पद पर डॉ. अनित्य गौरव, संयुक्त सचिव पद के लिए डॉ. आकाश अस्थाना, डॉ. नंद किशोर, डॉ. प्रमोद गुप्ता, कोषाध्यक्ष पद के लिए डॉ. एच. एन. प्रसाद, कला प्रतिनिधि पद के लिए डॉ. फाजिल अहसान हाशमी, डॉ. जितेंद्र कुमार, डॉ. प्रशांत शुक्ला, वाणिज्य प्रतिनिधि पद पर डॉ. ज्ञान प्रकाश, शिक्षा प्रतिनिधि पद के लिए डॉ. हेमेंद्र कुमार सिंह, ललित कला प्रतिनिधि पद के लिए डॉ. आलोक कुमार, कानून प्रतिनिधि पद के लिए डॉ. मृणालिनी सिंह, विज्ञान प्रतिनिधि पद के लिए डॉ. अमित कुमार सिंह और डॉ. आशुतोष सिंह निर्वाचित हुए।

चुनाव में शामिल हुए इतने सदस्य

लखनऊ विश्वविद्यालय शिक्षक संघ चुनाव के लिए आज यानी शनिवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक पुराने परिसर में स्थित स्टाफ क्लब में मतदान हुआ। एलयूटीए के चुनाव अधिकारी प्रोफेसर राजीव मनोहर के मुताबिक "करीब 378 फैकल्टी सदस्यों ने वोट डाले।" इस दौरान अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व महामंत्री पद के लिए मतदान हुए। जबकि अन्य पदों पर निर्विरोध प्रत्याशी चुने गए।

एक नजर में कर्मचारी चुनाव के आंकड़े

  • कुल पदों की संख्या: आठ
  • कर्मचारी प्रत्याशी : 55
  • मतदान स्थल : अटल ब्लाक
  • मतदान का समय : सुबह आठ से दोपहर तीन बजे तक
  • कुल मतदाता : 1442
  • पोलिंग बूथ की संख्या : 12

Tags:    

Similar News