इटावा में राम विलास वेदांती का तीखा हमलाः राहुल पर लगाया चीन से मिलकर अस्थिरता फैलाने का आरोप

BJP के पूर्व सांसद राम विलास वेदांती ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा की कांग्रेस आतंकवादियों से मिलकर देश में अस्थिरता पैदा करना चाह रही है।

Report :  Uvaish Choudhari
Published By :  Ragini Sinha
Update: 2021-10-15 09:14 GMT

इटावा में राम विलास वेदांती का तीखा हमलाः राहुल पर लगाया चीन से मिलकर अस्थिरता फैलाने का आरोप

Etawah News: राममंदिर न्यास के कार्यकारी अध्यक्ष रामविलास वेदांती (Former BJP MP Ram Vilas Vedanti) ने आज यहां कांग्रेस (Congress), प्रियंका (Priyanka Gandhi), राहुल (Rahul Gandhi), सोनिया (Sonia Gandhi) पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि काँग्रेस (Congress) नहीं चाहती देश में शांति रहे, देश में स्थिरता रहे, इन गाँधियों से पूरा देश गंधा गया है, जहां जहां प्रियंका राहुल जा रहे हैं, वहां-वहां आतंकवाद फैलता जा रहा है। वेदांती ने कहा हमारे देश में जिस तरह अराजकता फैलाने के लिए चीन लगा हुआ है, यह काँग्रेसी गद्दारी करके देश में अराजकता फैलाने के लिए चाइना का साथ दे रहे हैं। पूर्व सांसद ने कहा 2017 की ही तरह 2022 में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी। दुनिया की कोई ताकत उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने से रोक नही सकती। प्रदेश की रामभक्त जनता ने भाजपा का काम देख लिया है।

वेदांती का कांग्रेस पर सीधा हमला

दशहरा (Dusshera) पर निकलने वाली राम विजय यात्रा (Ram Vijay Yatra) में शामिल होने के लिए आए राम मंदिर न्यास के कार्यकारी अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद राम विलास वेदांती मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा। वेदांती ने कांग्रेस पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कांग्रेस (Congress) आतंकवादियों से मिलकर देश में अस्थिरता पैदा करना चाह रही है। साथ ही चाइना का साथ देने का भी आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल गांधी एवं कांग्रेस चाइना के साथ मिलकर देश में अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।

भाजपा एक बार फिर से प्रदेश में सरकार बनाएगी

रामविलास वेदांती ने कहा कि 2022 में भी भाजपा एक बार फिर से प्रदेश में हर हाल में सरकार बनाएगी। वहीं प्रयागराज के बाघंबरी मठ में मारे गए महंत नरेंद्र गिरि की मौत के बारे में जांच कर रही सीबीआई की जांच पर भरोसा जताया और कहा कि जो भी सीबीआई निष्कर्ष देगी वह उचित होंगे। 

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Tags:    

Similar News