Up Election 2022: असीम अरुण का वीआरएस स्वीकार, कन्नौज से चुनाव लड़ने की अटकलें तेज

Up Election 2022 : कानपुर के पुलिस कमिश्नर असीम अरुण का वीआरएस (एच्छिक सेवा निवृत्ति) स्वीकार कर लिया गया है। पुलिस कमिश्नर असीम अरुण कन्नौज जिले की तिर्वा विधानसभा से चुनाव लड़ सकते हैं।;

Newstrack :  Network
Published By :  Ragini Sinha
Update:2022-01-09 13:51 IST

Up Election 2022 : कानपुर के पुलिस कमिश्नर असीम अरुण तिर्वा विधानसभा से लड़ सकते हैं चुनाव Social media

Up Election 2022 : यूपी चुनाव (Uttar Pradesh election) की तारीखों का एलान हो चुका है और सभी दलों ने इसका स्वागत करते हुए अपनी-अपनी जीत के दावे किए हैं। इस बीच कानपुर के पुलिस कमिश्नर असीम अरुण (Kanpur Police Commissioner Aseem Arun) का वीआरएस (एच्छिक सेवा निवृत्ति) स्वीकार कर लिया गया है।

कानपुर के पुलिस कमिश्नर असीम अरुण (Kanpur Police Commissioner Aseem Arun) ने अपने बयान में कहा था कि मुख्यमंत्री योगी (सीएम yogi adityanath) ने उन्हें भाजपा (BJP) में शामिल होने का प्रस्ताव दिया है। पुलिस कमिश्नर असीम अरुण कन्नौज (Kannauj) जिले की तिर्वा विधानसभा (Tirwa Assembly) के खैरनगर के रहने वाले है इसलिए पूरे कयास लगाये जा रहे है कि वह अपने इसी क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी के रूप में विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।

कन्नौज से विधानसभा का चुनाव लड़ सकते हैं

आपको बताते चलें कि विधानसभा चुनाव 2022 के लिए आचार सहिंता लागू होते ही कानपुर पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने वीआरएस लेने का फैसला किया है. इस बात की सूचना असीम अरुण ने खुद सोशल मीडिया के माध्यम से दी है।

इसके अलावा उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता भी ली है. माना जा रहा है कि 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी कन्नौज से विधानसभा का चुनाव लड़ सकते हैं क्यों कि कानपुर पुलिस कमिश्नर असीम अरुण कन्नौज जिले की तिर्वा विधानसभा के क्षेत्र खैरनगर केरहने वाले है।

कन्नौज में है उनका पैतृक घर

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में पुलिस कप्तान रह चुके 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी असीम अरुण का जन्म 3 अक्टूबर 1970 को यूपी के कन्नौज में हुआ था। उनके पिता श्रीराम अरुण भी एक आईपीएस ऑफिसर थे। वह उत्तर प्रदेश के डीजीपी भी रहे हैं। उनकी माता शशि अरुण जानी-मानी लेखिका और समाजसेविका हैं। असीम ने अपनी शुरुआती शिक्षा लखनऊ के सेंट फ्रांसिस स्कूल से हासिल की, जिसके बाद उन्होंने दिल्ली के सेंट स्टीफेंस कॉलेज से बीएससी की.।

Taza khabar aaj ki uttar pradesh 202w, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2022

Tags:    

Similar News