UP Elections 2022 : राहुल गांधी ने वीडियो शेयर कर 'हिंदुत्व' के मुद्दे पर BJP को घेरा, कानपुर पुलिस कह रही- ये फेक है

चुनावों से ठीक पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने हिंदुत्व (Hindutva) के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर निशाना साधते हुए, आईना दिखाने की कोशिश की है।

Newstrack :  Network
Published By :  aman
Update:2022-02-02 10:57 IST

rahul gandhi tweet

UP Elections 2022: अब बहुत कम समय बचे हैं जब उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। लेकिन, चुनावों से ठीक पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने हिंदुत्व (Hindutva) के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर निशाना साधते हुए, आईना दिखाने की कोशिश की। हालांकि, राहुल गांधी हिंदुत्व और हिंदुत्ववादियों के मुद्दे पर बीजेपी को लगातार घेरते रहते हैं, मगर इस बार एक वीडियो साझा कर उनकी पार्टी से जुड़े लोगों की हरकतें दिखाने की कोशिश की है।

दरअसल, राहुल गांधी ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो साझा करते हुए राहुल गांधी ने दावा किया है कि, एक बीजेपी नेता बुजुर्ग मतदाता को डरा-धमकाकर वोट डालने का दबाव बना रहा है। हालांकि, राहुल गांधी का बीजेपी के खिलाफ ये पैंतरा नहीं चल पाया। पुलिस ने इस वीडियो को फेक बताया है।

जानें वीडियो में क्या?

हुआ यूं, कि राहुल गांधी ने एक वीडियो को अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया। इस वीडियो के साथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने लिखा, 'हिंदुत्ववादियों की राजनीति यानी गुंडागर्दी।' राहुल गांधी द्वारा शेयर इस वीडियो में दो लोग आपस में बहस करते दिख रहे हैं। उनकी तरफ से दावा किया गया, कि वीडियो में दिख रहा युवक बीजेपी पार्षद है। वह बुजुर्ग को धमका रहा था। माना जा रहा था कि वृद्ध व्यक्ति ने बीजेपी को वोट देने से इंकार किया था। इसी के बाद बीजेपी का पार्षद बुजुर्ग को डरा-धमका रहा था।

पुलिस का दावा- दोनों कर रहे थे हंसी-मजाक

राहुल गांधी के इस वीडियो के वायरल होते ही पुलिस ने भी इस मामले पर संज्ञान लिया। जांच के बाद पुलिस ने इसे फेक पाया। पुलिस ने बताया, 'कानपुर शहर में यह वीडियो वायरल हुआ। जिसमें दावा किया जा रहा था कि बीजेपी नेता राघवेंद्र मिश्रा, कांग्रेस समर्थक भूपेंद्र भदौरिया को धमका रहे थे। वो उन्हें वोट डालने का दबाव बना रहे थे। हालांकि जब वीडियो की जांच की गई तो पता चला कि ये दोनों शख्स पड़ोसी हैं।' इस संबंध में भूपेंद्र भदौरिया ने बताया, 'उन पर कोई दबाव नहीं डाला गया। वो दोनों आपस में हंसी-मजाक कर रहे थे। उनकी इस वीडियो को किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।'


Tags:    

Similar News