सीएम शिंदे ने उद्धव पर बोला हमला, कहा-जिस बेटे ने पिता को जुबान दी थी, उसने सत्ता के लालच में क्या-क्या किया?

Shinde in Ayodhya: महाराष्ट्र के शिंदे ने अयोध्या दौरे पर उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा. यहां उन्होंने कहा कि भगवान राम ने बिना कुछ कहे पिताजी को ना दिया हुआ वचन भी निभाकर 14 साल वनवास काटा। दूसरी तरफ जिस बेटे ने जनता और अपने पिता को जुबान दी थी, उसने सत्ता के लालच में क्या-क्या किया।

Update: 2023-04-09 17:52 GMT
Maharashtra CM Eknath Sinde attack Uddhav Thackeray (Photo-Social Media)

Shinde in Ayodhya: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी और शिवसेना की विचारधारा एक है। शिंदे ने यह बात अयोध्या में कही। वह रविवार को अयोध्या दौरे पर हैं। शिंदे आए तो थे अयोध्या में रामलला के दर्शन करने लेकिन यहां उन्होंने कांग्रेस और उद्धव पर जमकर निशाना साधा।

पीएम मोदी और सीएम योगी की तारीफ की-

उन्होंने रामलला के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। उनके साथ उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और कई मंत्री भी मौजूद हैं। यहां प्रेस कांफ्रेंस करते हुए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि 2 दिन से सभी कार्यकर्ता अयोध्या में मौजूद हैं, उनका धन्यवाद। उन्होंने कहा कि राम मंदिर हमारी श्रद्धा और आस्था से जुड़ा है। हजारों की संख्या में राम भक्त यहां आए हैं। 500 साल के इंतजार के बाद बाबासाहेब ठाकरे और करोड़ों भक्तों का सपना पूरा हो गया है।

एकनाथ शिंदे ने कहा कि आज राम मंदिर के स्तंभ और छत भी दिखाई दे रहे हैं, जिसे देख आश्चर्य हो रहा है। ये सब पीएम मोदी की शुरुआत और नेतृत्व है। उन्होंने कहा कि सीएम योगी की निगरानी में पूरा काम हो रहा है। आगे कहा कि भगवान राम की कृपा से हमें पार्टी का नाम और धनुष बाण मिला है, इसलिए हम सभी मंत्रियों के साथ यहां रामलला का आशीर्वाद लेने पहुंचे हैं।

बोले- अयोध्या यात्रा को कभी नहीं भूल पाऊंगा-

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि अयोध्या यात्रा को मैं कभी जिंदगी में भूल नहीं पाऊंगा। पहले मैं नियोजन करने आता था, आज कार्यकर्ताओं ने यात्रा का नियोजन किया है। जो इतना भव्य आयोजन हुआ। आज हमारी पूरी सरकार यहां मौजूद है। मेरे सहयोगी उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी आए, संत महंतों का आशीर्वाद और सरयू आरती का भी दर्शन होगा। राम मंदिर और अयोध्या बीजेपी और शिवसेना के लिए राजनीति का विषय नहीं है, बल्कि हमारी आस्था का विषय है। ‘कुछ लोगों को हिंदुत्व से एलर्जी होती है‘ शिंदे ने कहा कि अयोध्या का विकास तेजी से हो रहा है। लाखों करोड़ों लोगों को रोजी-रोटी के साथ मंदिर मिलने जा रहा है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग हैं, जिन्हें तकलीफ भी होती है, जो जानबूझकर ऐसा करते हैं, उन्हें हिंदुत्व की एलर्जी होती है। आजादी के बाद से कुछ लोग हिंदुत्व को लेकर गलतफहमी फैला रहे थे, आज भी कर रहे हैं। हमारा हिंदुत्व सबको साथ में लेकर चलने वाला है। कई लोगों को लगता है कि हिंदुत्व से उनकी राजनीतिक दुकानें बंद हो जाएंगी। 2014 में जो सरकार पीएम मोदी के कारण हिंदुत्व की बनी है।

उद्धव पर साधा निशाना-

सीएम मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा कि भगवान राम ने बिना कुछ कहे पिताजी को ना दिया हुआ वचन भी निभाकर 14 साल वनवास काटा। दूसरी तरफ जिस बेटे ने जनता और अपने पिता को जुबान दी थी, उसने सत्ता के लालच में क्या-क्या किया। पिछले 8-9 महीनों में जो निर्णय हुए, वह कई सालों में नहीं हुए। हमारी सरकार आमजन, कामगारों, विद्यार्थी, महिला गरीब जन, सभी की सरकार है। मैं घर में बैठने वाला नहीं, बल्कि फील्ड में काम करने वाला मुख्यमंत्री हूं। आदेश देकर एसी में बैठने वाला नहीं, बल्कि कार्यकर्ता और जमीन से जुड़ा हुआ मुख्यमंत्री हूं। बाला साहब ने कारसेवा में चांदी की सीट भेंट की थी और शिवसैनिकों का अयोध्या से बहुत पुराना नाता है। जो हमारी श्रद्धा और आस्था है, इसलिए आज हम यहां हैं।

‘हमने जनता के फैसले को निभाया‘

उन्होंने कहा कि गर्व से कहो हम हिंदू हैं, यह नारा बाला साहब ठाकरे ने दिया है। शिवसेना और बीजेपी की विचारधारा एक है। जानबूझकर गुमराह करने वाले मतभेद फैलाए गए। 2019 में जो लोगों का मन था कि बीजेपी शिवसेना की सरकार साथ में बने। उन्हें सत्ता के लालच में गुमराह किया गया, लेकिन हमने 8 महीने पहले जनता के फैसले को निभाया है। महाराष्ट्र के लोगों के मन में जो था, ऐसी सरकार हमने बनाई है और खुलेआम दोनों की विचारधारा को लेकर आज अयोध्या में दर्शन करने आए हैं। जो लोग कहते थे कि मंदिर वहीं बनाएंगे, तारीख नहीं बताएंगे, वह लोग आज झूठे साबित हुए। क्योंकि पीएम मोदी ने मंदिर भी बना दिया और तारीख भी बता दी।

Tags:    

Similar News