Mainpuri By-Election 2022: अखिलेश शिवपाल की बड़ी बैठक, 21 को मैनपुरी को लेकर होगा बड़ा ऐलान

Mainpuri By-Election 2022: बैठक 21 नवम्बर को सुबह 9 बजे से आयोजित की जाएगी।

Written By :  Anant kumar shukla
Update: 2022-11-19 13:12 GMT

Mainpuri by election Akhilesh Yadav and Shivpal Singh Yadav will have an important meeting (Social Media)

Mainpuri By-Election 2022: मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव को लेकर अखिलेश यादव शिवपाल सिंहयादव के साथ करेंगे बैठक। बैठक  21 नवम्बर को सुबह 9 बजे से आयोजित की जाएगी। जिसमें पार्टी के बड़े पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। बैठक का आयोजन जसवंतनगर क्षेत्र के एमएम रिसोर्ट में होगी।

बात दें कि आज प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने भी अपने जसवंतनगर मैनपुरी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ आज बैठक की। इस बैठक में मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव रणनीतियां बनाई गयी। इससे पहले अखिलेश यादव और डिंपल यादव चाचा शिवपाल से मिलने उनके घर गए थे। इसके बाद शिवपाल ने ट्वीट कर लोगों से डिंपल यादव को जिताने की अपील की थी ।

दरअसल मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद अखिलेश यादव और शिवपाल यादव में नज़दीकियां देखने को मिली थी। जिससे लोगों को लगा था कि अब दोनों में कोई मनमुटाव नहीं रहा। लेकिन डिंपल यादव के नामांकन में शिवपाल के न जाने से शिवपाल के नाराजगी की चर्चे होने लगी। इन अफवाहों पर विराम लगाते हुए अखिलेश यादव ने चाचा शिवपाल यादव के घर जाकर मुलाकात की थी। इसके साथ ही सभी मनमुटाव की खबरों पर विराम लग गया। चाचा से मिलने के बाद अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा था कि नेताजी और घर के बड़ों के साथ साथ मैनपुरी की जनता का भी आशीर्वाद साथ है। इसके बाद प्रसपा ने डिंपल यादव को सपोर्ट करने की घोषणा कर दी।

मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी लोकसभा सीट खाली हो गई थी। समाजवादी पार्टी ने डिंपल यादव को उम्मीदवार बनाया गया है। जबकि भाजपा ने रघुराज शाक्य को टिकट दिया है।

रघुराज शाक्य शिवपाल के करीबी रहे हैं, और शाक्य समाज में उनकी अच्छी पकड़ है। इस लिए शिवपाल को साथ लाना अखिलेश यादव के लिए बेहद जरूरी भी है। मैनपुरी में सबसे अधिक यादव मतदाता हैं, इसके बाद शाक्य मतदाता हैं। यदि भाजपा उम्मीदवार रघुराज शाक्य यादव का वोट काटने में कामयाब हो जाते हैं तो उनकी जीत पक्की हो जाएगी। लेकिन शिवपाल के मैदान में उतर जाने से भाजपा उम्मीदवार के काफी वोट कटना तय है।

Tags:    

Similar News