Mainpuri By poll: डिंपल ने कहा, मैनपुरी की जनता नेता जी का सम्मान बढ़ाने का करेगी काम

Mainpuri By poll 2022: डिम्पल यादव ने कई स्थानों पर जनसम्पर्क करते हुए मतदाताओं से भारी बहुमत से विजयी बनाने का अपील की।

Written By :  Anant kumar shukla
Update: 2022-11-23 14:50 GMT

Mainpuri Bypoll Dimple

Mainpuri Bypoll: मैनपुरी लोकसभी उपचुनाव को लगभग 11 दिन बचे हैं। सभी पार्टियों ने चुनाव प्रचार तेज कर दी है। इसी क्रम में आज समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार, पूर्व सांसद और अखिलेश यादव की पत्नी डिम्पल यादव ने कई स्थानों पर जनसम्पर्क करते हुए मतदाताओं से भारी बहुमत से विजयी बनाने की अपील की।

डिम्पल यादव ने मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में प्रचार अभियान के दौरान करहल में जगह-जगह नुक्कड़ सभाओं में जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम सबके साथ और हौंसले से मैनपुरी चुनाव भारी मतों से जीतेंगे। यह नेताजी को श्रद्धांजलि देने का चुनाव है। नेताजी इसी धरती से निकल कर आगे बढ़े और धरती पुत्र कहलाए। हमें पूरा भरोसा है कि यह धरती नेताजी का सम्मान बढ़ाने का काम करेगी।


उन्होने कहा कि नेताजी ने यहां संघर्ष किया था। समाजवादी पार्टी जनता के लिए लड़ाई लड़ती है, संघर्ष करती है। समाजवादी पार्टी का लक्ष्य विकास करना है। उन्होने कहा कि हमें जिताओ हम माताओं, बहनों को न्याय दिलाएंगे। हमारा विश्वास है कि मैनपुरी की जनता इस लड़ाई में हमारा साथ देगी और नेताजी की समाजवादी पार्टी को आगे बढ़ाएगी।


डिम्पल यादव ने आज व्यापक जनसम्पर्क में डिम्पल यादव के साथ पूजा पाल विधायक और सुषमा पटेल पूर्व विधायक ने भी जनसम्पर्क किया। इसके अतिरिक्त अन्य पार्टी पधाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।


बता दें की 10 अक्टूबर, 2022 को मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी लोकसभा सीट खाली हो गयी थी। जिस पर पांच दिसंबर को चुनाव आयोग द्वारा चुनाव कराने की घोषणा की गयी है। समाजवादी पार्टी ने डिंपल यादव को टिकट दिया है। जबकि भाजपा ने रघुराज शाक्य को। इस चुनाव में समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी में सीधी लड़ाई है।

Tags:    

Similar News