Mainpuri Bypoll: चुनाव की घोषित होते ही भाजपा पूरे दमखम से तैयारी में जुटी, जयवीर सिंह से दो टूक बातचीत

Mainpuri Bypoll: बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए जयवीर सिंह ने गोला में विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत और मैनपुरी में होने वाले लोकसभा चुनाव, नगर निकाय चुनाव पर बात की।

Written By :  Brajesh Rathore
Update: 2022-11-07 03:35 GMT

Jaiveer Singh (photo: social media )

Mainpuri MP Bypoll: फ़िरोज़ाबाद मुख्यालय पर पर्यटन मंत्री ने कहा है कि मैनपुरी लोकसभा सीट पर भाजपा पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी। उत्तर प्रदेश के संस्कृति एवं पर्यटन विभाग के मंत्री जय वीर सिंह फिरोजाबाद के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करने आए थे। बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने गोला में विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत और मैनपुरी में होने वाले लोकसभा चुनाव, नगर निकाय चुनाव पर बात की।

प्रश्नः गोला गोकर्ण नाथ चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल की है, समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी ने आरोप लगाया है, एक तरफ कार्यकर्ता चुनाव लड़ा था, दूसरी तरफ सरकार चुनाव लड़ी थी?

जय वीर सिंहः देखिए हारने वाला कुछ तो कहेगा ही और कुछ तो कहना ही है। जनता ने जिस तरह विधानसभा चुनाव में, लोकसभा चुनाव में, उपचुनाव में और किसी भी तरह के चुनाव रहे हैं मोदी जी और योगी जी के नेतृत्व में विश्वास प्रकट किया और लगातार बहुमत से चुनाव जिताते चले आ रहे हैं उसको लेकर हमारी ओर से भारतीय जनता पार्टी की ओर से जनता को बहुत-बहुत धन्यवाद।

प्रश्नः आप मैनपुरी सदर सीट से विधायक है 5 दिसंबर को मौनपुरी लोकसभा सीट पर चुनाव होगा बीजेपी कहां तक मजबूत है?

जय वीर सिंहः हम चुनाव जीतेंगे। जैसे हमने रामपुर छीना। ऐसे ही उपचुनाव में हम जीत रहे हैं और हम ही नहीं जीत रहे, जनता हमें जिता रही है। लोग बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। जनता हमें जिता रही है। हम जनता के आशीर्वाद को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। लोक कल्याण योजना के माध्यम से हम संदेश दे रहे हैं। विकास कार्यों के माध्यम से हम संदेश दे रहे हैं और उसी का परिणाम है कि जन विश्वास पूरे उत्तर प्रदेश में और भारत में भारतीय जनता पार्टी को मिला हुआ है।

प्रश्नः उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा था कि मैनपुरी में मुलायम सिंह यादव जब जब चुनाव लड़े तब तक किसी बड़े लीडर ने प्रचार नहीं किया क्या इस बार भारतीय जनता पार्टी के बड़े लीडर प्रचार करेंगे?

जय वीर सिंहः मैनपुरी में इस बार हम पूरी ताकत से चुनाव लड़ेंगे और भारतीय जनता पार्टी इस बार चुनाव जीत कर आएगी।

प्रश्नः निकाय चुनाव भी आने वाले हैं भारतीय जनता पार्टी निकाय चुनाव में कितनी मजबूत है।

जय वीर सिंहः पूरे प्रदेश में प्रचंड बहुमत के साथ हम निकाय चुनाव जीतकर आ रहे हैं।

Tags:    

Similar News