ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से 5 बच्चियों सहित 10 की मौत, कई घायलों की हालत गंभीर

Update: 2016-08-07 15:01 GMT

सहारनपुर: गांव चालाकपुर के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से पांच बच्चियों सहित 10 लोगों की मौत हो गई। 17 लोग घायल हैं। इनमें से कई की हालत गंभीर है। हादसे से सहारनपुर में कोहराम मच गया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कोतवाली रामपुर मनिहारान क्षेत्र के गांव सहजवा गांव से तीन दर्जन लोग सुल्तानपुर में सुमेर के घर गए थे। सुमेर का लड़का सोनू बागड़ गया है। परंपरा के मुताबिक हरियाली तीज पर यदि कोई परिवार राजस्थान के बागड़ में जाता है तो उसके घर आसपास के लोग चाब (भीगे कच्चे चने) लेकर जाते हैं। ये लोग भी चाब देकर वापस लौट रहे थे। लौटते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट कर गढ्डे में जा गिरी।

लोगों ने की मदद

श्रद्धालुओं की चीख-पुकार सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग घटनास्थल की ओर दौड़े और घायलों को गढ्डे से बाहर निकाला। सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। जिला अस्पताल से कई एंबुलेंस घटनास्थल की ओर रवाना हो गई। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। घायलों और मृतकों को आनन-फानन में जिला अस्पताल भिजवाया गया।

जिला अस्पताल में कई दलों के नेता और मृतकों के के परिजन पहुंच गए। एसएसपी आरपीएस यादव ने बताया कि मरने वालों की संख्या दस है और दो दर्जन लोग घायल हुए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

इनकी हुई मौत

काजल (14) पुत्री जोगेंद्र निवासी गांव घटौली, पूजा (12) पुत्री प्रमोद, अंशुल (24) पुत्र ओमवीर, राजो (50) पत्नी रमेश, राधिका (10) पुत्री अज्ञात, अज्ञात (20), छोटी (18) पुत्री कैलाश, रूबी (25) पुत्री सीमा, प्रिया (5) पुत्री अनुज व आरती (10) पुत्री कौशल निवासी गांव सहजवा कोतवाली रामपुर मनिहारान शामिल हैं।

घायलों में शामिल लोग

मोनिका पुत्री राकेश

पूजा पुत्री राजेंद्र उम्र 16

मनीषा पुत्री राकेश उम्र 17

सुधांशु पुत्र राकेश उम्र 4

काजल पुत्री सुशील उम्र 4

पुष्पा पुत्री रामकुमार उम्र 15

अंकिता पुत्री ओमपाल उम्र 20

राखी पुत्री तेजपाल उम्र 15

पूजा पुत्री तेजपाल 14

वंशिका पुत्री तेजपाल उम्र 7

राजवती पुत्री कंवरपाल उम्र 16

सुदेश पत्नी प्रेम उम्र 44

आशीष पुत्र अक्षय उम्र 8

विशाल पुत्र विक्रम उम्र 5

मनोज उम्र 5

स्वाति पुत्री तीर्थपाल उम्र 10

ओमवती पत्नी यशपाल उम्र 40

Tags:    

Similar News