मालेगांव आरोपी साध्वी की तबीयत में सुधार, हॉस्पीटल से 4 दिन बाद मिलेगा डिस्चार्ज

मालेगांव विस्फोट कांड में आरोपी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर 16 जुलाई (रविवार) को लोहिया संस्थान से डिस्चार्ज होंगी। मंगलवार को उनकी मेमोग्राफी कराई गई। रिपोर्ट में पाया गया है कि उनको ऑपरेशन के बाद किसी भी तरह के इंफेक्शन का डर नहीं है।

Update:2017-07-12 13:13 IST

लखनऊ : मालेगांव विस्फोट कांड में आरोपी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर 16 जुलाई (रविवार) को लोहिया संस्थान से डिस्चार्ज होंगी। मंगलवार को उनकी मेमोग्राफी कराई गई। रिपोर्ट में पाया गया है कि उनको ऑपरेशन के बाद किसी भी तरह के इंफेक्शन का डर नहीं है।

साध्वी का इलाज राजधानी के डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में चला। अॅापरेशन के बाद उनकी हालत में सुधार है। वरिष्ठ चिकित्सकों की टीम उनकी निगरानी कर रही है।

अधिक जानकारी के लिए आगे की स्लाइड्स में जाएं...

अब हालत स्थिर

संस्थान के निदेशक डॉ दीपक मालवीय ने बताया कि उनके दोनों ब्रेस्ट में गांठें थी। चिकित्सकों ने 05 जुलाई को ऑपरेशन कर गांठें निकाल दी थीं। जांच रिपोर्ट में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी नहीं है। उन्होंने बताया कि हालत स्थिर है।

कई दिनों से इलाज चल रहा है।

क्या कहा डॉक्टर ने?

साध्वी का अॅापरेशन करने वाले डॉ एसएस राजपूत ने बताया कि प्रज्ञा ठाकुर का यह तीसरा आपरेशन है। पहला ऑपरेशन 2009 में मुंबई में हुआ, दूसरा आपरेशन 2013 में भोपाल में किया गया था। उस समय आपरेशन से पहले जांच में ब्रेस्ट कैंसर की पुष्टि हुई थी।

Tags:    

Similar News