युवक ने पहले पत्नी और बेटे को उतारा मौत के घाट, फिर खुद पी लिया जहर

Update: 2016-02-19 07:21 GMT

लखनऊ: काकोरी थाना क्षेत्र के एक युवक ने अपनी पत्नी और मासूम बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद भी जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। इस बात की जानकारी तब मिली जब अगले दिन सुबह युवक की बहन कमरे में गई। अंदर का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए। आरोपी युवक को इलाज के लिए ट्रॉमा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

- काजीखेडा गांव का सरवन पत्नी अनीता और डेढ़ वर्षीय बेटे अंश के साथ रहता था।

- ट्रैक्टर चलाकर करता था जीवनयापन।

- फेफड़े की समस्या की वजह से कुछ दिनों से काम पर नहीं जा रहा था।

- दो दिन पहले अनीता का पिता उसे ले जाने आए थे लेकिन सरवन ने जाने नहीं दिया था।

- बीती रात रोज की तरह खाना खाने के बाद सभी सोने चले गए।

- सुबह जब सरवन की बहन कमरे में गई तो उसके होश उड़ गए।

- अनीता और अंश का शव पड़ा था।

- सरवन बेड पर तड़प रहा था।

- शोर मचाने पर आस-पास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

- पुलिस ने मृतकों का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Tags:    

Similar News