मनोज तिवारी ने राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल पर साधा निशाना, बोले- सबसे बड़ा भ्रष्टाचारी हैं अरविंद केजरीवाल

Mirzapur News: रामनवमी शोभायात्रा पर जनपद मिर्ज़ापुर पहुंचे बीजेपी सांसद मनोज तिवारी। राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल पर जमकर साधा निशाना। अरविंद केजरीवाल को लेकर बोले बहुत जल्दी जेल जाने वाले हैं। वो सबसे बड़ा भ्रष्टाचारी मास्टरमाइंड हैं।

Update: 2023-03-30 22:03 GMT
Manoj Tiwari in Mirzapur

Mirzapur News: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में पहुंचे भाजपा सांसद मनोज तिवारी, रामनवमी के त्यौहार पर श्री राम जन्मोत्सव शोभायात्रा में शामिल हुए। मनोज तिवारी पत्रकारों से बातचीत में बोले रामनवमी को लेकर जो देश में उत्साह है उसको शब्दों में नहीं बताया जा सकता। समय के साथ 500 वर्षों से भगवान राम के मंदिर जो टूटे थे उनको लेकर निराशा थी। अब वह बन ही गया है। लोग फरवरी 2024 तक वहां जाकर दर्शन भी करेंगे। अभी तक मिर्जापुर विंध्याचल में आयोजित होने वाले राम जन्मोत्सव शोभायात्रा के बारे में सुना था। यहां के लोगो ने हमे आमंत्रित किया जहां पर मेरा जन्म हुआय। एक मेरी मां ने जन्म दिया दूसरी मां विंध्यवासिनी ने जन्म दिया।

राहुल गांधी को दिया सलाह

उन्होंने कहा कि यह राहुल गांधी का अहंकार है। इससे पहले अई लोगों की सदस्यता गई है। अभी 2019 में जब कांग्रेस की सरकार मध्यप्रदेश में थी वहां से भाजपा के प्रहलाद लोधी की सदस्यता गई थी। क्योंकि उनको कोर्ट ने 2 साल की सजा सुनाई थी। भाजपा ने किसी को दोष नही दिया था। बीजेपी ने उन्हें कहा था हाई कोर्ट चले जाइए। ढाई महीने में हाईकोर्ट ने सुनकर उन्हे फिर से बहाल कर दिया। कांग्रेस की सरकार ने जिस दिन सजा सुनाई थी दूसरे दिन विधानसभा में उनकी सदस्यता रद्द करने का सर्टिफिकेट दिया था। इतनी छोटी याददास्त नही होनी चाहिए। आप भी कानून का पालन करिए। यह निचली अदालत का निर्णय है। अगर आपको लगता है ओबीसी समाज को गाली देना आपका जन्मसिद्ध अधिकार है, तो जाकर हाई कोर्ट से कहिए।

अरविंद केजरीवाल पर पर साधा निशाना

मनोज तिवारी ने कहा कि मुझे लगता है कि केजरीवाल बहुत जल्दी जेल में जाने वाले है। अरविंद केजरीवाल भ्रष्टाचारियों के बहुत बड़े सरदार हैं। भगवान श्रीराम हमेशा न्याय करते हैं तो उनके दो सबसे करीबी वह जेल में है। केजरीवाल ने बोला था कुछ नहीं होने देंगे बचाएंगे। लेकिन मेन मास्टर यही थे। हो सकता है अब वही दोनों बता दें कि यही मास्टरमाइंड है।

Tags:    

Similar News