Mathura: व्यापारियों ने किया अतिक्रमण हटाने का विरोध, बांके बिहारी जी मंदिर के आसपास का बाजार किया बंद

Mathura News: राधाष्टमी पर्व को लेकर अतिक्रमण हटाने गई मथुरा नगर निगम की टीम को व्यापारियों के गुस्से का सामना करना पड़ा।

Report :  Nitin Gautam
Update: 2022-09-01 14:08 GMT

नगर निगम की टीम का विरोध करते व्यापारी (न्यूज़ नेटवर्क)

Mathura News: राधाष्टमी पर्व को लेकर अतिक्रमण हटाने गई मथुरा वृंदावन नगर निगम की टीम को व्यापारियों के गुस्से का सामना करना पड़ा। व्यापारियों ने नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बाजार बंद कर दिया। व्यापारियों का आरोप है कि निगम के अधिकारी मनमाने तरीके से अतिक्रमण हटा रहे हैं और विरोध करने पर मारपीट करने से भी नहीं चूक रहे। 

राधाष्टमी पर्व को लेकर अतिक्रमण हटाना

राधाष्टमी पर्व पर वृंदावन में बड़ी शोभायात्रा का आयोजन होता है। शहर की सड़कों से निकलने वाली इस शोभायात्रा को लेकर मथुरा वृंदावन नगर निगम के अधिकारी गुरुवार को अतिक्रमण हटाने गए थे। नगर निगम की टीम ने वृंदावन के दुसायत मोहल्ले से अभियान की शुरुआत की। 

अतिक्रमण अभियान का हुआ विरोध

नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही शुरू की और कुछ दुकानों के ऊपर लगे बोर्ड, टीन शेड आदि को तोड़ दिया। नगर निगम की इस कार्यवाही से व्यापारी आक्रोशित हो गए और उन्होंने विरोध करते हुए नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। व्यापारी नारेबाजी कर रहे थे और निगम का बुलडोजर अतिक्रमण हटाने के नाम पर मनमानी। 

व्यापारियों ने की अधिकारी से हाथापाई 

निगम के अतिक्रमण हटाओ अभियान को लीड कर रहे अधिकारी व्यापारियों के गुस्से को नजर अंदाज कर आगे बढ़ने लगे तो व्यापारी बुलडोजर के आगे आ गए। जिसके बाद व्यापारियों और नगर निगम के अधिकारियों में कहासुनी हो गई। व्यापारियों का आरोप है कि निगम के एसआई सौरभ ने उनके साथ हाथापाई की और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। 

व्यापारियों में फैला आक्रोश 

निगम अधिकारी द्वारा की गई बदसलूकी और मनमाने तरीके से चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान से व्यापारियों में और अधिक आक्रोश फैल गया। व्यापारियों ने अपनी अपनी दुकान बंद कर निगम के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया।

Tags:    

Similar News