कैराना मामला: मायावती ने बीजेपी पर लगाया दंगे की साजिश का आरोप

Update: 2016-06-14 07:18 GMT

लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती ने कैराना मामले में भाजपा पर दंगा कराने की साजिश करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इसी वजह से चंद घंटों में कैराना मामले को उछाला गया। उन्होंने राज्यसभा और एमएलसी चुनाव में भाजपा पर विधायकों की खरीद फरोख्त का भी आरोप लगाया। साथ ही मायावती ने कहा कि पीएम की इलाहाबाद और सहारनपुर की रैली में भीड़ पास के राज्यों से आई थी। उन्होंने अपने शासन में सपा के हर घोटाले की जांच कराई है।

दंगों की साजिश

-मीडिया की सूझबूझ से नहीं हो सका दंगा।

-सपा सरकार कैराना पर कुछ नहीं कर पाई।

-यूपी की जनता 4 साल से परेशान है। सपा, कांग्रेस, भाजपा सभी दल मिले हुए हैं।

-सपा सरकार के बहुमत में आने के बाद गुंडों का मनोबल बढ़ा।

-भाजपा ने दो साल में एक चौथाई वादे भी पूरे नहीं किए।

-यूपी में हालात बेहद खराब होने के बावजूद राष्ट्रपति शासन नहीं लगाना भाजपा-सपा की मिलीभगत।

-यूपी की जनता से की अपील की कि भाजपा और सपा की साजिश से बचते हुए संयम रखें।

यह भी कहा मायावती ने

-सूखे से परेशान किसानों को नहीं दी जा रही मदद।

-भाजपा ने प्रचार में ही अरबों रूपये सरकारी धन बर्बाद किया।

-चुनाव के मद्देनज़र कैराना को लेकर भाजपा ने झूठ फैलाया।

-इसे मीडिया ने बेनकाब कर दिया।

-यूपी के 50 जिलों में सूखे से स्थिति ज्यादा खराब।

-भाजपा ने यूपी की जनता के साथ धोखा किया।

-पूरे प्रदेश से लोगों का बड़े पैमाने पर पलायन हुआ।

-बुंदेलखंड के लोग रोजी-रोटी के लिए पलायन कर गए।

Tags:    

Similar News