Meerut Nagar Nigam Ward No.16: मेरठ नगर निगम वार्ड-16 अजन्ता कालोनी की पार्षद प्रिया, लोगों को मूल समस्या से छुटकारा चाहिए

Meerut Nagar Nigam Ward No.16 Ajanta Colony Parshad: इन कामों में आनन्द अस्पताल से चौधरी चरण सिहं विवि मार्ग का निर्माण,पार्क का सौन्दर्यकरण,तेजगढ़ी चौराहे पर पिंक टायलेट का निर्माण आदि प्रमुख रुप से शामिल हैं।

Report :  Sushil Kumar
Update: 2022-10-08 14:36 GMT

Meerut Nagar Nigam Ward No.16 Ajanta Colony Parshad (Photo - Newstrack)

Meerut Nagar Nigam Ward No.16 Ajanta Colony Parshad: क्षेत्र के लोगों को बिजली-पानी, सड़क व सीवरेज और साफ-सफाई जैसी मूल समस्या से छुटकारा चाहिए। इन सभी समस्याओं के समाधान पर हमेशा मेरा फोकस रहा है और आगे भी रहेगा। लोगों को छोटे-छोटे काम के लिए अधिकारियों के चक्कर ना काटने पड़े। उनके काम घर बैठे ही निपट जाए। ऐसी व्यवस्था करना उनकी प्राथमिकताओं में है। यह कहना है करीब 30 हजार आबादी वाले वार्ड-16 अजन्ता कालोनी की करीब 38 साल की बीएसपी पार्षद श्रीमती प्रिया का।

श्रीमती प्रिया कहती हैं,- "लोगों को बिजली-पानी, सड़क व सीवरेज और साफ-सफाई जैसी मूल समस्या से छुटकारा चाहिए और क्या चाहिए। इसलिए चुनाव जीतने के बाद मेरी पहली प्राथमिकता इन सभी समस्याओं के समाधान को लेकर रही है।" वह कहती हैं,"करीब दो साल कोरोना में खराब हो गए। करीब छह महीने एमपी,एमएलए के चुनाव में चले गए। नगर निगम अफसरों का भी अपेक्षित सहयोग हमें नहीं मिला । फिर भी मैने भाग-दौड़ करके क्षेत्र में करीब पांच करोड़ रूपये के विकास के काम कराए हैं।"

इन कामों में आनन्द अस्पताल से चौधरी चरण सिहं विवि मार्ग का निर्माण,पार्क का सौन्दर्यकरण,तेजगढ़ी चौराहे पर पिंक टायलेट का निर्माण आदि प्रमुख रुप से शामिल हैं। एक पार्षद के रूप में क्या आपके सामने कभी कोई ऐसा मामला आया है जिसे हल करना मुश्किल था? इस सवाल के जवाब में गंभीर होकर प्रिया कहती हैं,"औरेगशाहपुर डिग्गी तालाब का सौन्दर्यकरण का काम नहीं करा पाई काफी कोशिश करने के बाद भी।" श्रीमती प्रिया क्षेत्र की जनता से सुबह सात से 11 बजे तक और शाम को पांच बजे से आठ बजे तक मिलती हैं। वह कहती हैं,"मेरे लिए क्षेत्र की सभी जनता आदरणीय है। मैं कहीं किसी भी तरह का कोई भेदभाव नहीं करती हूं।"

बहनजी यानी बसपा सुप्रीमो मायावती को अपना रोल मॉडल मानने वाली श्रीमती प्रिया के अनुसार उनके क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तो कोई नहीं है। एक प्राइमरी स्कूल है। इसकी खराब हालत में सुधार के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा था,जो कि निरस्त हो गया।

आपके क्षेत्र में पानी और सीवेज व्यवस्था की स्थिति क्या है। इस सवाल पर श्रीमती प्रिया का कहना है कि पीने के पानी की तो कोई समस्या नहीं है। अलबत्ता,सीवेज व्यवस्था बहुत खराब है,जिसके सुधार के लिए काफी प्रयास किये भी लेकिन सफलता नहीं मिली।

Tags:    

Similar News